BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिले को विकास के उच्चतम शिखर पर ले जाने के लिए जनभागीदारी जरूरी : जिशान कमर

by bnnbharat.com
January 27, 2020
in Uncategorized
जिले को विकास के उच्चतम शिखर पर ले जाने के लिए जनभागीदारी जरूरी : जिशान कमर

जिले को विकास के उच्चतम शिखर पर ले जाने के लिए जनभागदारी जरूरी : जिशान कमर

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: 71 वें गणतंत्र दिवस पर खेल स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया. उपायुक्त जिशान कमर ने मुख्य समारोह स्थल पर झंडोतोलन किया एवं परेड की सलामी ली. उपायुक्त ने सबसे पहले देश की आजादी में अपने जीवन को बलिवेदी पर चढ़ाने वाले सच्चे सूपतों को नमन किया एवं उनके आदर्शों को आत्मसात कर जिले को विकास के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया. उन्होंने 26 जनवरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी भारतवासी गणतंत्र दिवस का महापर्व मना रहे हैं. 26 जनवरी के दिन हमारा देश सही अर्थों में गणतंत्र बना. जब 26 जनवरी, 1950 को संविधान को अंगीकृृत किया गया. भारत में गणतंत्र दिवस का इतिहास बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बड़े संघर्ष के बाद अंग्रेजी हुकुमत से आजादी मिली और हमारा संविधान बना.

भारत के संविधान को बनाने में बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर का बड़ा स्थान है. आज भारत के संविधान के कारण ही देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त है. गणतंत्र का अर्थ है देश में रहने वाले लोगों को प्रतिनिधि के रूप में राजनैतिक नेता चुनने का अधिकार, अपनी बुद्धी का सही उपयोग करने, आजादी की सही सीमा तय करने, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समाज में समरसता का माहौल, अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को संयोजना, समाज को सम्प्रभुता सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष समाज की स्थापना करना है.

लोकतंत्र में शासन का सबसे बड़ा ध्येय है कि समाज के चहुंमुखी सामाजिक एवं आर्थिक विकास करना, राजनैतिक न्याय दिलाना, देशभक्ति एवं भाईचारा की भावना को बढ़ाना है. इस अवसर पर अपने अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं उनके संकल्पों और आकांक्षाओं को पूरा करने की शपथ लेते हैं. उपायुक्त ने कहा कि लातेहार जिला राज्य एवं देश में पर्यटन स्थलों की खूबसूरती, हरी-भरी वादियों और संगीतमयी झरनों आदि के लिए विख्यात है, किन्तु इस जिले की कुछ मौलिक समस्याएं हैं जिसका समाधान शीघ्र करना होगा, यथा- बेरोजगारी, अशिक्षा, उद्योगों की कमी, उग्रवाद एवं जिले के दुर्गम स्थलों तक आवागमन की सुविधा आदि मुख्य है.

हमें एकजुट होकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से इन चुनौतियों का सामना करना है एवं विकास के उच्चतम शिखर तक जिले को पहुंचाना है. हर एक गांव में विद्यालय और पर्याप्त शिक्षक हो, विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा हो. अस्पतालों में डाक्टर और दवाइयां उपलब्ध हों, सभी लोगों को पीने का स्वच्छ पानी मिले और शौचालय की सुविधा हो, गांवों में ऐसी सड़कें हो जो मुख्य सड़क से जुड़ी हो, हम एक विकसित क्षेत्र की परिकल्पना करते हैं तो यह आवश्यक है कि विकास के ये आयाम क्षेत्र की सुदूरवर्ती गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा वंचितों को विकास की योजनाओं का लाभ मिले. उपायुक्त ने कहा कि लातेहार जिला प्रशासन आप सभी नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए विकास के उच्च स्तर को प्राप्त करने हेतु सतत प्रयत्नशील है.

अपने संबोधन के दौरान उपायुक्त ने जिले के विकास के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए गए कार्य एवं जिले के विकास में किए जाने वाले कार्य की भी जानकारी दी. मौके पर एसपी प्रशांत आनंद, विधायक बैद्यनाथ राम, उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा, अभियान एसपी विपूल पाण्डेय, जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, जिप उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, आइटीडीए निदेशक विंदेशवरी ततमा, डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी बंधन लांग, जिला शिक्षा पदाधिकारी छठु विजय सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार समेत जिले के वरीय पदाधिकारी, समाजसेवी, प्रबुद्धजन समेत आमजन मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार आशीष टैगोर ने की.

उपायुक्त जिशान कमर ने दी विकास की जानकारी

गणतंत्रत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त जिशान कमर ने जिले में संचालित विकास योजनााओं की जानकारी दी. उपायुक्त ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कुल 8750 सखीमण्डल का गठन किया गया है जिसमें 105000 गरीब परिवार को जोड़ा गया है. 15000 रू0 प्रति सखीमण्डल की दर से 5900 सखीमण्डल को चक्रिय राशि दिया गया है. कुल 6110 सखीमण्डल को आवश्यतानुसार ऋण हेतु बैंक से 61.00 करोड़ रू0 की शाखा सीमा स्वीकृत कराई गई है. आजीविका के रूप में उन्नत कृषि, पशुपालन, लाह की खेती, मधुमक्खी पालन तथा दलहन की खेती किया जा रहा है.

उपायुकत ने बताया कि मनरेगा अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में 57974 घर के 72153 मनरेगा मजदूरों को कार्य उपलब्ध कराते हुए कुल 2508678 मानव दिवस का सृजन किया गया है. जिले में अनुमोदित श्रम बजट के आलोक में मनरेगा मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए 8710 योजना पूर्ण किया गया है तथा 15696 योजना क्रियान्वित की जा रही है. वही बिरसा मुण्डा आम बागवानी योजना के तहत किसानों के आय वृद्धि के उद्देश्य से जिले में कुल 222.87 एकड़ में आम बागवानी किया गया है. वितीय वर्ष 2019-20 में 8.71 एकड़ क्षेत्रफल में आम बागवानी की विस्तार की गई है. जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कुल 8750 सखीमण्डल का गठन किया गया है जिसमें 105000 गरीब परिवार को जोड़ा गया है. 15000 रू0 प्रति सखीमण्डल की दर से 5900 सखीमण्डल को चक्रिय राशि दिया गया है. कुल 6110 सखीमण्डल को आवश्यतानुसार ऋण हेतु बैंक से 61.00 करोड़ रू0 की शाखा सीमा स्वीकृत कराई गई है.

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक कुल लक्ष्य 29434 के विरूद्ध 20919 आवास को पूर्ण कर ली गई है तथा शेष 8515 आवास का निर्माण कार्य प्रगति पर है. वही शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल लक्ष्य 1821 के विरूद्ध कुल 824 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष आवास का निर्माण कार्य प्रगति पर है. जबकि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना वितीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक कुल लक्ष्य 900 के विरूद्ध 343 आवास को पूर्ण कर ली गई है तथा शेष 557 आवास का निर्माण कार्य प्रगति पर है. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लातेहार जिला के कुल 53167 लाभुकों को जोड़ा जा चुका है.

उपायुक्त ने स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कुल 3118 रोगियों का मुफ्त इलाज किया गया है. उन्होंने बताया कि वितीय वर्ष- 2019-20 में लातेहार जिले में कुल संस्थागत प्रसव की उपलब्धि 11924, कुल नियमित पूर्ण प्रतिरक्षण की उपलब्धि 12970 प्राप्त किया गया है, लातेहार जिले में पंद्रह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना की गई है जिसके तहत सामान्य बिमारियों के अतिरिक्त कुल 1992 के मरीजों का इलाज किया गया. वितीय वर्ष 2019-20 में लातेहार जिले में कुल 433 टी.बी. से ग्रसित मरीजों का इलाज किया गया है. इस दौरान शिक्षा विभाग पर प्रकाश डाला एवं बताया कि जिले में कुल 1058 विद्यालय संचालित हैं जिसमें 152602 बच्चे अध्ययनरत हैं. सरकार की ओर से इन छात्रों को निःशुल्क पोषाक, मध्याह्न भोजन, पाठ्य पुस्तक एवं गुणवतापूर्ण शिक्षा दी जा रही है.

उन्होंने बताया कि वर्ग 01-09 छात्रों के अधिगम क्षमता हेतु ज्ञानसेतु कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जबकि दूरस्थ क्षेत्र के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं आदिम जनजाति बालिका ट्रैफिकिंग से वापस आए बालिकाओं को जिले में अवस्थित कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षा दी जा रही है. उन्होंने बताया कि 1064 दिव्यांग बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं सहायक उपकरण निःशुल्क दिया जा रहा है साथ ही समय-समय पर विशेषज्ञ के द्वारा जांच भी कराया जा रहा है.

उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र से अभिवंचित 06-14 आयुवर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये सरयू में समर्थ आवासीय विद्यालय का संचालन की जा रही है. उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत लातेहार जिला में वर्तमान में कुल पेंशनधारियों की संख्या 64723 है जिसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के कुल 35281 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के कुल 9451, विकलांग पेंशन योजना के तहत कुल 968, राज्य वृद्धा पेंशन के तहत 11667, आदिम जनजाति पेंशन योजना के तहत कुल 2896 राज्य विधवा पेंशन योजना के तहत 2931 एवं एच0 आई0वी0/ एडस पिडि़त व्यक्तियों को योजना के तहत कुल 22 लाभुकों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है.

राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के अन्तर्गत 109 लाभुकों को प्रति लाभुक को 20,000/- (बीस हजार) रू0 का भुगतान किया जा चुका है. पेंशन योजना में कुल 9992 पेंशनधारियों को सीधे आधार के माध्यम से डीबीटी के द्वारा भुगतान किया जा रहा है. जबकि स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत 1507 व्यक्तियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है. आइटीडीए से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के कुल- 85000 छात्र/छात्राओं को छात्रवृति योजना के तहत वितीय वर्ष 2019-20 में पीएफएमएस के माध्यम से लाभान्वित करने का लक्ष्य है. जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा 2172.58 करोड़ रूपये का आवंटन प्राप्त है.

अबतक 62231 छात्रों के बीच 1602.17 लाख रू. व्यय किया गया है. चिकित्सा अनुदान मद से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के लोगों को चिकित्सा सहायता राशि योजना के तहत वर्ष 2019-20 में कुल- 61 लाभुकों के बीच कुल 4.32 लाख रूपये का वितरण किया गया है. इस मद में राज्य सरकार द्वारा 30.00 लाख रूपये का आवंटन प्राप्त है, जिससे व्यय की प्रक्रिया जारी है. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ी जाति एवं अलपसंख्यक वर्ग के कक्षा 08 में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का साईकिल वितरण योजना में वर्ष 2019-20 में कुल- 308.61 लाख रूपये का आवंटन प्राप्त है, जिससे 8800 छात्रों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रति छात्र 3500/- रूपये निर्धारित है. 284.97 लाख रूपये व्यय करते हुए 8142 छात्रों को लाभ दिया गया है. इसके अलावे विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं के बारें में भी विस्तार पूर्वक बताया. कल्याण विभाग द्वारा आदिम जनजातियों के परिवारों को पक्के मकान के रूप में बिरसा आवास निर्माण के तहत उन्हें आवास निर्माण हेतु मो0 131500/-(एक लाख एकतीस हजार पांच सौ) रूपये की राशि उन्हें बैंक खाता के माध्यम से निर्माण कराने हेतु राशि दी जाती है. जिलान्तर्गत कुल 757 आवासों की स्वीकृति प्रदान कर कार्य कराया जा रहा है, जिसमें 308 आवास पूर्ण किए गए हैं, शेष आवासों के पूर्ण कराया जा रहा है.

झांकी में कृषि विभाग एवं परेड में सीआरपीएफ रहा अव्वल

जिला खेल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से निकाली गई झांकी में प्रथम स्थान जिला कृषि विभाग, द्वितीय जिला समाज कल्याण एवं तृतीय जेएसएलपीएस को मिला. वहीं परेड में प्रथम सीआरपीएफ, द्वितीय सहायक पुलिस एवं तृतीय स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय रहा. सभी सफल प्रतिभागियों को उपायुक्त जिशान कमर,एसपी प्रशांत आनंद,विधायक बैद्यनाथ राम,जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी,उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामर्णि तिर्की के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरित गलियारों का निर्माण 3 साल में: नितिन गडकरी

Next Post

बार में गोलीबारी, 2 की मौत, 4 घायल

Next Post
बार में गोलीबारी, 2 की मौत, 4 घायल

बार में गोलीबारी, 2 की मौत, 4 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d