रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: जिले के सुरसंड विधानसभा क्षेत्र के करवाना पंचायत के ग्राम करवाना, सुंदरपुर, रघुनीपट्टी पिपराही, सोंदही में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज प्रमुख प्रतिनिधि प्रो० रासनारायण यादव और युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष रौशन यादव ने लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क किया. साथ ही पंचायत और गांव के लोगों की समस्या को भी सुना.
इस दौरान राजद नेता सह प्रमुख प्रतिनिधि प्रो० रासनारायण यादव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रौशन यादव ने तेजस्वी यादव के संदेशों को जनता तक पहुंचाया.
इस दौरान करवाना पंचायत के मुखिया मनोज ठाकुर, युवा राजद जिला प्रधान महासचिव मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, राजद नेता सुभाष यादव ,धरमलाल सिंह, पूर्व सरपंच हरिश्चंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य भोला खान, लालबाबू राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें.

