रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी असंगठित कामगार के उपाध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व में कांके विधान सभा क्षेत्र के मोरहाबादी, चिरौंजी, चंदवे, बूढ़ीबागे, मदनपुर, उरूगूतू आदि इलाकों में कांग्रेस पार्टी को जन -समर्थन प्राप्त करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क के दौरान प्रेम कुमार ने कांग्रेस के नीति – सिद्धांतो को बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश को आजाद कराया एवं सभी धर्मों को सम्मान दिया और सभी को आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराया. देश में सभी बड़े-छोटे कल-कारखानों का निमार्ण कराया. देश में सूचना का अधिकार, जन संचार सुविधाएं जैसे कई अधिकार दिए. साथ ही इंदिरा आवास, मनरेगा जैसे कई विकास योजनाएं चलाया. आईआईटी, आईआईएम, यूपी एससी जैसे कई महत्पूर्ण संस्थाओं को दिया है.
कुमार ने कहा है कि आज देश में मंदी के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हुआ है. देश में बेरोजगारी बढ़ी है. आज लोग रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं. आज किसान परेशान हैं. महंगाई बढ़ी हैं. गृहिणी को इस महंगाई में घर चलाना मुश्किल हो रहा है. कुमार ने जनता से अनुरोध करते हुए कहा है कि इन तमाम समस्याओं के निदान के लिए अब समय आ गया है कि कांग्रेस की हाथ मजबूत करें और आने वाले आगामी विधान सभा की चुनाव 2019 में कांग्रेस को अपना बहुमूल्य मत देकर कांग्रेस की सरकार बनाये.
जनसंपर्क अभियान में नेहाल अहमद, मो.खालिद सैफूल्लाह, तुलसी प्रसाद, मेराज अंसारी, शुभम सिंह, तबरेज आलम, सलमान अख्तर, महफूज आलम, अर्जुन कुमार, आलम अंसारी, सलीम अंसारी, हीरा लाल महतो, परवेज आलम आदि कार्यकर्ता शामिल हुए.

