ग्वालियर: केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं प्रदेश की महिला-बाल विकास मंत्री इमरती देवी एवं पूर्व मंत्रिगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि आज ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आवास पर पहुंचे और उनके छोटे भाई के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की.
साथ ही केन्द्रीय मंत्री तोमर के अनुज स्व. अजय प्रताप सिंह तोमर (मुन्नू भैया) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की और शोक संतृत्प परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रदान की. पूर्व मंत्री जयंत मलैया, जयभान सिंह पवैया व अजय विश्नोई एवं पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे थे.
केंद्रीय मंत्री तोमर के अनुज मुन्नू भैया का नई दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान गत शनिवार को उनका निधन हो गया था.

