BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गैस की होम डिलीवरी में सहयोग करें आमजन: अजय राय

by bnnbharat.com
March 29, 2020
in Uncategorized
गैस की होम डिलीवरी में सहयोग करें आमजन: अजय राय

गैस की होम डिलीवरी में सहयोग करें आमजन: अजय राय

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: गैस की लगातार हो रही मारामारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला और गैस संचालकों से सीधा संवाद स्थापित कर हर घर में गैस पहुंचे इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराने को लेकर युद्ध स्तर पर लगे.

लॉक डाउन के दौरान गैस की किल्लत को देखते हुए झारखंड भाजपा के नेता लगातार अपने अपने क्षेत्रों में गैस होम डिलीवरी करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

Also Read This: पांच मिनट में कोरोना टेस्ट, एक अमेरिकी कंपनी ने विकसित किया तकनीक 

इस संबंध में भाजपा नेता व झारखंड प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट अजय राय ने बताया कि कई अलग-अलग क्षेत्रों से इस बात की शिकायत मिल रही थी कि रसोई गैस को लेकर लोग दर-दर भटक रहे हैं. इसको उन्होंने गंभीरता से लेते हुए गैस संचालकों से संपर्क कर होम डिलीवरी किए जाने की बात कही. लालपुर चौक स्थित जयंत गैस एजेंसी ने कंजूमर को होम डिलीवरी करना शुरू कर दिया है.

अजय राय ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जहां कहीं भी कोई समस्या हो वह अपने अपने वार्ड के भाजपा नेता कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं. उनकी समस्याओं का निदान करने का भरसक प्रयास हर भाजपा कार्यकर्ता करेगा.

Also Read This: इटली में 51 डॉक्टरों की संक्रमण से मौत, मृत्यु दर 11 फीसदी के करीब 

गैस संचालकों से बातचीत के दौरान यह बात भी उभरकर के सामने आई कि कुछ मुहल्लों में गैस बांटने वाले कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. खासकर कर्बला चौक, पथलकुदवा, आजाद बस्ती पुरुलिया रोड आदि क्षेत्रों के लोग जोर जबरदस्ती और कर्मियों के साथ काफी दुर्व्यवहार के साथ पेश आ रहे हैं.

उनसे हमारा आग्रह होगा कि वह होम डिलीवरी में सहयोग करें. तभी हालात सामान्य होंगे. साथ ही अजय राय ने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया है कि हर मोहल्ले, टोले में पीसीआर के माध्यम से गैस सही लाभुकों तक पहुंचे यह व्यवस्था क्षेत्र के संबंधित थाने सुनिश्चित करें तभी एक दूसरे को सहयोग हो पाएगा.

भाजपा नेता अजय राय ने आज पीएनटी कॉलोनी विराज नगर, बिरगा टोली, बर्दवान कंपाउंड, नवीन मित्रा रोड आदि क्षेत्रों में होम डिलीवरी रसोई गैस की कराई जिसमें आम जनों का सहयोग भी काफी सराहनीय रहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सामुदायिक रसोई की शुरुआत, भोजन के साथ रहने की भी व्यवस्था

Next Post

Airtel ने लॉन्च किया कोरोना वायरस रिस्क चेकर टूल

Next Post
Airtel ने लॉन्च किया कोरोना वायरस रिस्क चेकर टूल

Airtel ने लॉन्च किया कोरोना वायरस रिस्क चेकर टूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d