BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा,सड़कें और चौक चौराहे होंगे चौड़े और सुंदर

by bnnbharat.com
January 9, 2020
in Uncategorized
राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा,सड़कें और चौक चौराहे होंगे चौड़े और सुंदर

राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा,सड़कें और चौक चौराहे होंगे चौड़े और सुंदर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राजधानी रांची में सुगम व सरल यातायात प्रबंधन के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह नें विस्तृत समीक्षा की और कई आवश्यक निर्देश भी दिए. इस क्रम में सचिव नें स्मार्ट रोड का निर्माण, कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य, कुछ अन्य फ्लाईओवर के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों पर हुए कार्य, चौक चौराहों पर होनेवाले जंक्शन इंप्रूवमेंट, कमांड केंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर और सिटी बस संचालन को लेकर विभाग व विभिन्न एजेंसियों की तैयारी का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी देखा. इसके साथ हीं सचिव नें बड़ा तालाब और जयपाल सिंह स्टेडियम के सौंदर्यीकरण कार्य की भी जानकारी ली और मार्गदर्शन भी किया.

बड़ा तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य

सचिव नें निर्देश दिया कि बड़ा तालाब के आसपास के इलाके में सड़कें चौड़ी हों इस दिशा में काम करें साथ हीं यह भी सुनिश्चित करें कि कंक्रीट का कार्य कम से कम या फिर न के बराबर हो. सचिव नें यह भी कहा कि यहां कैफेटेरिया के साथ साथ बच्चों के लिए प्लेइंग जोन बनाएं, बड़ा तालाब में मोटर बोट, वाटर स्कूटर इत्यादि को सुरक्षा के साथ किसी प्रोफेशनल एजेंसी से संचालित कराएं. सचिव ने कहा कि युवाओं के लिए भी कुछ एक्टिविटी सेंटर के लिए स्पेस चिन्हित कर इस जगह को मल्टी एक्टिविटी केन्द्र के रुप में विकसित करें. इस जगह पर पर्याप्त गाड़ियों के पार्किंग की भी व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया गया. फूड कोर्ट, एसपीटी और लाईट तथा फाउंटेन को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिए गए. इस मौके पर राजीव चड्डा के द्वारा बनाया गया पीपीटी भी देखा गया.

जयपाल सिंह स्टेडियम जीर्णोद्धार

जयपाल सिंह स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए रांची नगर निगम और चड्ढा कंसल्टेंसी की ओर से बनाए गए पीपीटी पर सचिव नें कई संशोधन करते हुए कहा कि दो तरफ से पहले से हीं चहारदिवारी है. दो अन्य किनारे से इस परिसर की बाउंड्री हेज (लंबे घास) से कराएं और इसे ग्रिन जोन में विकसित करें. साथ हीं यहा टहलने के लिए ट्रैक और जितना जगह में पहले से स्टेडियम बना है वहीं पर नया स्टेडियम बनाएं. इसके साथ हीं फूड कोर्ट के लिए बनी कुर्सियां भी बदली जाएंगी.

स्मार्ट रोड और फ्लाईओवर निर्माण

सचिव नें बेहतर यातायात प्रबंधन को लेकर स्मार्ट सड़कों के कार्य में प्रगति की भी समीक्षा की और कार्य पूरा करने का निर्देश जुडको को दिया. उन्होंने कहा कि जिस जगह पर यूटिलीटी डक्ट और ड्रेन डक्ट के लिए आरसीसी नही हो सकता वहां ह्यूम पाइप लगाकर कार्य आगे बढ़ाएं. इस क्रम में सचिव नें जेल चौक के आस पास के इलाकों के सड़कों का चौड़ीकरण और सौन्दर्यीकरण करने का भी निर्देश दिया जो स्मार्ट रोड नंबर 3 के तहत विकसित होना है. इसके साथ हीं कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य पुनः शिघ्र शुरु करने का भी निर्देश दिया.

जंक्शन इंप्रवूवमेंट और कमांड कंट्रोल कम्यूनिकेशन सेंटर

सचिव नें चार समार्ट सड़कों में आनेवाले 26 जंक्शन को इंप्रूव करने का प्लान भी देखा और इसके लिए जल्द पीएमसी बहाल करने की प्रक्रिया शुरु करने का निर्देश दिया. इसी क्रम में शहर के लगभग दस जगहों पर एस्केलेटर वाला स्काईवे बनाने के लिए जगह चिन्हित करने का निर्देश नगर आयुक्त मनोज कुमार को दिया. उन्होंने स्मार्ट सिटी के सीईओ शशिरंजन को निर्देशित किया कि जंक्शन इंप्रूवमेंट के लिए पीएमसी जल्द बहाल करें और शहर के अन्य स्ट्रीट में भी सड़क विड्थ और वेंडर जोन के साथ साथ बस, ऑटो, रिक्शा स्टैंड के लिए जगह चिन्हित कराएं. सड़कों में आनेवाले चौराहों से पचास मीटर पहले हीं चौराहा तक जानेवाले लेन में तीन लेन बनाएं. प्रोपर जेबरा क्रॉसिंग हो.

सचिव नें स्मार्ट सिटी मीशन के तहत स्थापित हो रहे कमांड कंट्रोल कम्यूनिकेशन सेंटर का ट्रायल शुरु करने का निर्देश दिया और कहा कि सभी विभागों से सामंजस्य स्थापित कर कम से कम एयपोर्ट से लेकर राजभवन तक ट्रैफिक को ऑटोमेटिक सचांलन की दिशा में कार्य पूरा करें.

सिटी बस संचालन की तैयारी

विभागीय सचिव नें राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में सरल व सुगम यातायात प्रबंधन को लेकर भी सिटी बस संचालन के लिए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड और पीएमसी की ओर से बनाए गए रुट व बस संचालन मॉडल की जानकारी ली और कुछ निर्देश भी दिए. इस मॉडल में आनेवाले खर्च, संचालन के तौर तरीकों और बसों के मॉडल पर चर्चा भी हुयी. शहर के बीचोबीच चलनेवाली सड़कों पर बैट्री से संचालित होनेवाली बसों पर सहमति बनी तो कुछ सीएनजी आधारित बसों के मॉडल पर भी सरकार आगे बढ़ सकती है. सरकार की कोशिश है कि करीब पचास पुरानी बसों को रिंग रोड के इलाके में चलाया जाय और दो या तीन लॉट में करीब डेढ सौ से ज्यादा नई बसों को शहर में उतारा जाय. ये सभी बसें लो फ्लोर होंगी , कुछ बसें वातानुकुलित तो कुछ सामान्य बसे भी होंगी. इस विषय पर आईटीडीपी की ओर से राजेन्द्र वर्मा ने भी कई प्रेजेंटेशन दिखाए.

बैठक में विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह के साथ साथ रांची के नगर आयुक्त मनोज कुमार, सूडा निर्देशक सह सीईओ रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लि. शशिरंजन, डिप्टी सेक्रेटरी लाल हेमंतनाथ साहदेव, जुडको के पीडीटी रमेश कुमार, जीएम विरेन्द्र कुमार, रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदक्योलियार, जुडको के डीजीएम सुशील कुमार सहित नगर विकास एवं आवास विभाग, सूडा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड, जुडको, रॉडिक, हॉनीवेल, आईटीडीपी सहित कई संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जगन्नाथपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

झारखंड पुलिस ने महिला हेल्प नं जारी कर किया सराहनीय कार्य

Next Post
झारखंड पुलिस ने महिला हेल्प नं जारी कर किया सराहनीय कार्य

झारखंड पुलिस ने महिला हेल्प नं जारी कर किया सराहनीय कार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d