BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा सरकार से उठ चुका है जनता का भरोसा: अखिलेश यादव

by bnnbharat.com
July 27, 2020
in समाचार
अखिलेश यादव ने कहा, कोरोना के लक्षण दिखें को स्वयं जांच कराने आगे आए लोग
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु राज्य की भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है. सरकार में दायित्व निर्वहन की जो इच्छाशक्ति होती है, उसकी भाजपा में दूर-दूर तक पहचान नहीं हो रही है.

मुख्यमंत्री ने शपथ लेने के बाद कई बड़े-बड़े वादे किए थे. यह भी कहा था कि वे प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त बनाएंगे. फिर वे इस कार्य की अवधि बढ़ाते रहे लेकिन उनका रिजल्ट कार्ड शून्य ही चल रहा है. वादे न निभाना और जनता को धोखे में रखना भाजपा की ऐसी कला है जिसमें वही पारंगत और विशेषज्ञ हैं.

अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर प्रदेश में हजारों करोड़ रूपए लुटाए जा चुके हैं. वर्ष 2017-18 में 3793.80 करोड़, वर्ष 2018-19 में 3266.84 करोड़ तथा वर्ष 2020-21 में 2305.00 करोड़ रूपयों का बजट पास हुआ फिर भी सड़के वैसी ही टूटी-फूटी हैं. जब सड़के बदहाल हैं तो बजट की धनराशि का बंदरबांट होने का अंदेशा अस्वाभाविक नहीं.

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित की एक भी योजना नहीं लागू कर सकी है. वह घोटाला करने के नए-नए तरीके निकालती है. उसके साढ़े तीन साल के अब तक के कार्यकाल में विकास की सभी योजनाओं पर काम रूका हुआ है.

समाजवादी सरकार की योजनाओं के प्रति उसका रवैया बदले और द्वेष की भावना से भरा है. समाजवादी सरकार के कामों पर अपना नाम लगाने का भाजपाई गोरखधंधा जनता की निगाहों में उपहास की वजह बन चुका है. लोगों का विश्वास भाजपाई वादों पर नहीं रह गया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साउथ की अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में हैं भर्ती

Next Post

कोरोना की स्थिति भयानक, सरकार मुंह ढंककर सो रही है: कांग्रेस

Next Post
कोरोना की स्थिति भयानक, सरकार मुंह ढंककर सो रही है: कांग्रेस

कोरोना की स्थिति भयानक, सरकार मुंह ढंककर सो रही है: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d