उत्तराखंड: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव में दो जुमलेबाज आपस में लड़ रहे हैं. ऐसे में दिल्ली की जनता कांग्रेस पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है.
इस बार दिल्ली में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी. लेकिन जनता ईवीएम को लेकर चिंता में है. जनता चाहती है कि ईवीएम पर ध्यान दिया जाए जिससे निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके.
वहीं, उन्होंने 2022 में उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश में हर मोर्चे पर फेल हुई है.
कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई कलह नहीं है. पार्टी के सभी लोग मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और 2020 का चुनाव जीतेंगे. 2017 में चुनाव दौरे पर देवल ओणेश्वर पहुंचकर तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतापनगर ब्लाक को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा गृह मंत्री के वादे को भूल गई है. देव स्थल पर भी जब भाजपा झूठ बोल कर अपना उल्लू सीधा कर रही है, तो आम लोगों के साथ छलावा करना भाजपा के लिए कोई बड़ी बात नहीं है. भाजपा अब भी झूठ बोलकर ही सत्ता हासिल करना चाहती है.

