BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

थम जाएगा आज भोंपू का प्रचार प्रसार, डोर टू डोर चलेगा जनसंपर्क

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in Uncategorized
थम जाएगा आज भोंपू का प्रचार प्रसार, डोर टू डोर चलेगा जनसंपर्क
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण में सात दिसंबर को निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाले मतदान को लेकर आज 5 दिसम्बर अपराह्न तीन बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा.

मतदाता सात दिसंबर को सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. दूसरे चरण में होने वाले 20 विधानसभा सीटों में से कई नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. इन निर्वाचन क्षेत्रों के सुदूरवर्ती तथा अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अवस्थित मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को गुरुवार से हेलीकॉप्टर की सहायता से संबंधित कलस्टर पर पहुंचाने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा. मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से मतदान केंद्रों और कलस्टर पर पहुंचाने के लिए वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी. वहीं इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रांची में एयर एंबुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध होगी.

सीएम समेत अन्य दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

दूसरे चरण में जिन दिग्गजों की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, उनमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, पूर्व मंत्री सह भाजपा के बागी नेता सरयू राय, मंत्री रामचंद्र सहिस, नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, पूर्व आईएएस जेबी तुबिद, पूर्व मंत्री जोबा मांझी, चंपई सोरेन, देवकुमार धान, विधायक दीपक बिरूवा, मेनका सरदार, कुणाल षाड़ंगी, पौलुस सुरीन, विकास मुंडा, दशरथ गगराई, शशिभूषण सामड़, नमन विक्सल कोंगाड़ी, नीरल पूर्ति शामिल है.

दूसरे चरण की 20 विस सीटें

बहरागोड़ा, घाटशिला (एसटी), पोटका (एसटी), जुगसलाई (एससी), जमशेदपुर (पूर्वी), जमशेदपुर (पश्चिमी), सरायकेला (एसटी), खरसावां (एसटी), चाईबासा (एसटी), मझगांव (एसटी), जगन्नाथपुर (एसटी), मनोहरपुर (एसटी), चक्रधरपुर (एसटी), तमाड़ (एसटी), मांडर (एसटी), तोरपा (एसटी), खूंटी (एसटी), सिसई (एसटी), सिमडेगा (एसटी) औऱ कोलेबिरा (एसटी) सीट के लिए 7 दिसंबर को मतदान होना है.

दूसरे चरण के चुनाव में 231 पुरुष और 29 महिला प्रत्याशी

दूसरे चरण में इस चरण के चुनाव में कुल 260 प्रत्याशी हैं, जिसमें 231 पुरुष औऱ 29 महिला प्रत्याशी हैं. इनमें भाजपा ने दो, आजसू पार्टी ने दो, झाविमो ने चार, झामुमो ने एक महिला उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है.

भाजपा-झाविमो के 20, झामुमो-बसपा के 14, आजसू पार्टी के 12, कांग्रेस के छह उम्मीदवार मैदान में

दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी के 18 पुरुष व 2 महिला, बीएसपी के 14 पुरुष, सीपीआई के 2 पुरुष, सीपीआई एम के 1 पुरुष, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 6 पुरुष, एनसीपी के 1 पुरुष व 1 महिला, एआईटीसी के 5 पुरुष व 1 महिला, आजसू पार्टी के 10 पुरुष व 2 महिला, जेवीएम के 16 पुरुष व 4 महिला, झामुमो के 13 पुरुष व 1 महिला प्रत्याशी हैं, इसके अलावा रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों (रजिस्टर्ड राष्ट्रीय व स्टेट पॉलिटिकल पार्टी के अलावा) के 78 पुरुष और 13 महिलाएं तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में 67 पुरुष और 6 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने छात्रों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों का किया निरीक्षण

Next Post

महिला मानसिक रोगियों के लिए जीवन के द्वारा एक माह का राशन कराया गया उपलब्ध

Next Post
महिला मानसिक रोगियों के लिए जीवन के द्वारा एक माह का राशन कराया गया उपलब्ध

महिला मानसिक रोगियों के लिए जीवन के द्वारा एक माह का राशन कराया गया उपलब्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d