मोकिम अंसारी,
सिमरिया : प्रखण्ड के सबानो पंचायत भवन में निजी विद्यालय का प्रचार पोस्टर लगाया गया है. यह पोस्टर राम कृष्ण परमहंस केंद्रीय विद्यालय का एडमिशन प्रचार प्रसार का पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर में नामांकन से लेकर विद्यालय प्रचार सम्बंधित अन्य बातें लिखी हुई है.अलबत्ता यह पोस्टर पंचायत भवन के मुख्य गेट के दीवार में लगाई गयी है.
इधर पंचायत सचिवालय के मुखिया एवं पंचायत सेवक इस बात से बिल्कुल अनभिज्ञ है. ऐसे में सरकारी भवन का दुरुपयोग होना तय है. बता दें कि सरकारी भवन में निजी किसी भी विद्यालय या कोई फर्म का प्रचार प्रसार तथा दिवाल लेखन करना वर्जित रहती है. वैसे में पोस्टर लगने से अनगिनत सवाल खड़ा होना लाजमी है.

