BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पल्स पोलियो अभियान शुरू, 60 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दी जाएगी खुराक

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
कोरोना वैक्सीनेशन की वजह से सरकार ने रोका पल्स पोलियो अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य न्यायाधीश ने पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का किया उदघाटन

रांची: झारखंड में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत राज्य के 60 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी. झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉक्टर रवि रंजन और उनकी धर्मपत्नी द्वारा रविवार सुबह देवघर स्थित सदर अस्पताल में नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इस वर्ष के पहले फेज के पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन किया गया.

इस मौके पर न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है. बच्चे हमारे कल का भविष्य है और उनको सुरक्षित रखना सभी का धर्म है. ऐसे में 0 से 05 वर्ष के बच्चे स्वस्थ रहें, इसलिए उन्हें पोलियो की खुराक देना अत्यंत आवश्यक है. 

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य में 24 हजार 334 बूथ बनाये गये है. जो बच्चे आज खुराक नहीं ले पाएंगे, उन्हें एक और दो फरवरी को स्वास्थ्य अभिकर्ता घर-घर जाकर खुराक पिलाएंगे. अभियान में 48 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता और आंगनबाड़ी सेविकाओं को लगाया गया है. अभियान के दौरान पांच हजार तीन सौ उन्नीस हाई रिस्क बूथ पर विशेष जोर दिया जाएगा.

इनमें तीन लाख बच्चे शामिल है. इनमें भिखारी, घुमंतू, प्रवासी, ईट भट्ठों में काम करने वालों के बच्चे, मजदूर परिवार, शहरी झुग्गी निवासियों, कस्बो, कृषक परिवारों और खेतों में काम करने वाले परिवारों के बच्चे शामिल है. अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, कल्याण, नगर पालिका प्रशासन, स्कूल शिक्षा, पंचायती राज, ऊर्जा और आरपीआरडी समेत अन्य विभागों का सहयोग लिया जा रहा है. 

इस मौके पर देवघर के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि आज बूथ डे के अवसर पर कम से कम 70 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए आवश्यक है कि अपने नजदीकी बूथ पर जाकर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायें एवं शेष बचे अन्य बच्चों को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अगले दो दिनों तक डोर-टू-डोर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगी, ताकि अभियान की शत् प्रतिशत सफलता सुनिश्चित की जा सके. साथ ही उन्होंने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आस-पड़ोस के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि स्वस्थ बच्चे हमारे देश के बेहतर भविष्य बन सकें.

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने पल्स पोलियो अभियान के सम्पादन में सहयोग करने वाले चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी व सेविका-सहायिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन में इन्होंने पूरे कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है. इस मौके पर उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, सिविल सर्जन एस. के.मेहरोत्रा, सहित संबंधित विभाग के विभिन्न अधिकारीगण, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी आदि उपस्थित थें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस की गोड्डा से देवघर तक ट्रैक्टर रैली

Next Post

धूप खिलने के बाद भी हवा में कनकनी से ठिठुरन बढ़ी

Next Post
1 जनवरी को खिली रहेगी धूप, हो रही नए साल के जश्न की तैयारी

धूप खिलने के बाद भी हवा में कनकनी से ठिठुरन बढ़ी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d