रांची: पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत आज भी स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर जन्म से पांच साल तक के उन बच्चों को पोलिया ड्रॉप की खुराक दे रहे है, जिन्हें यह खुराक नहीं मिल सकी थी.
इस अभियान में 92493 कर्मी लगाये गये है. रविवार को बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाने के बाद 1 और 2 फरवरी को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक दे रहे है.
इस संबंध में झारखंड राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय इस अभियान में 0-5 वर्ष तक के 60. 83 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.

