BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलवामा: दो आतंकियों ने किया सरेंडर, एक घायल को भेजा गया अस्पताल

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
मुठभेड़ में परिवार को आतंकियों की कैद से छुड़ाया, शहीद हो गए 5 वीर जवान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में लेलहर इलाके में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया और दो आतंकियों ने आत्मसमर्पण किया. कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी है कि पुलवामा के लीलार इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई और पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दिया. जिसमें दोनों आतंकवादियों ने पुलिस और एसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष दो एके 47 राइफलों के साथ आत्मसमर्पण किया. मुठभेड़ में घायल हुए एक आतंकी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी ढ़ेर

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने त्राल इलाके के मंडूरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था.

त्राल बस स्टैंड के पास हुए ग्रेनेड हमले में थे शामिल

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं और मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान वारिस हसन, आरिफ बशीर और एहतेशाम-उल-हक के रूप में हुई है. तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे. तीनों कथित रूप से कई आतंकवादी अपराधों में शामिल थे, जिनमें इस साल दो जनवरी को त्राल बस स्टैंड के पास हुआ ग्रेनेड हमला शामिल है.

जम्मू-कश्मीर में 270 आतंकवादी सक्रिय

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर की फिजा लगातार बदल रही है. पिछले साल धारा 370 हटाये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को गहरा धक्का लगा है. इस बाबत जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि फिलहाल जम्मू-कश्मीर में महज 270 आतंकवादी ही सक्रिय है जो पिछले सालों के अपेक्षा बेहद कम है.

उन्होंने कहा कि साल 2020 में आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है. तो वहीं घुसपैठ और आमजनों की हत्या की घटनाओं में अभूतपूर्व कमी आई है. जो राहत की बात है. उन्होंने कहा कि पिछले साल ही 100 से अधिक आतंकवाद विरोधी सफल अभियान चलाये गए. जिसमें लगभग 225 आतंकवादी ढ़ेर किये गए. वहीं वर्तमान पर नजर दौड़ाया जाए तो कुल 270 आतंकवादियों में 205 कश्मीर घाटी में सक्रिय है.

2020 में 300 आतंकी थे सक्रिय

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में 2019 में 421 और 2020 में 300 आतंकी सक्रिय थे. जिसमें 2018 में 257 और 2019 में 160 आतंकी मारे गए. दिलबाग सिंह ने स्वीकार किया कि किश्तवाड़-डोडा और पुंछ सहित जम्मू क्षेत्र में पीर पंजाल श्रेणी के दक्षिण में आतंकी गतिविधि में लिप्त पाए गए है. जिस पर पैनी नजर है. वहीं उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों को तब गहरा धक्का लगा जब आतंकियों के आका की सफाई करने में सफलता मिली. जिससे नए भर्ती पर एकदम से रोक लग गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोल पंप पर धमाके के साथ लगी आग, एक की मौत, नौ लोग झुलसे

Next Post

हाईवे पर जंजीरों से बंधे मिले झांसी से अपहृत डॉक्टर, पुलिस भी हैरान

Next Post
ठगी करने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने पकड़ा

हाईवे पर जंजीरों से बंधे मिले झांसी से अपहृत डॉक्टर, पुलिस भी हैरान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d