BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध संबंध की मिली सजा, प्रेमी जोड़े के चेहरे पर कालिख लगाकर की गयी पिटाई

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in Uncategorized
अवैध संबंध की मिली सजा, प्रेमी जोड़े के चेहरे पर कालिख लगाकर की गयी पिटाई
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में एक विधवा और एक शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति को गांव में उनके अवैध संबंध के सजा के रूप में पीटा गया, बाल मुंडवा दिए गए और चेहरे पर कालिख लगाकर परेड कराया गया. यह महिला पांच बच्चों की मां है जिसे उसके चाचा और उनके बेटों ने अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा.

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि उन्होंने प्रेमी जोड़े को एक कमरे में बंद कर दिया, उन्हें बुरी तरह से पीटा, उनके बाल मुंडवाए, जूतों की माला पहनाई गई और चेहरे पर कालिख लगाकर बुधवार को पूरे गांव में परेड कराया गया. स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी जिसके बाद उन्होंने जाकर दोनों को बचाया.

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें प्रेमी जोड़े को गांव में घुमाते और छोटे बच्चों को हूटिंग करते देखा जा सकता है. वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि घटना के बारे में पता लगते ही पुलिस की एक टीम को गांव भेजा गया और छानबीन शुरू की गई. जांच में दोषी पाए जाने वालों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पश्चिम बंगाल सरकार अपने दम पर ताजपुर में बंदरगाह का करेगी विकास: ममता बनर्जी

Next Post

जवानों का मलेरिया व टाइफाइड जांच

Next Post
जवानों का मलेरिया व टाइफाइड जांच

जवानों का मलेरिया व टाइफाइड जांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d