Punjab Aap Cm Candidate: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (aap) ने बड़ा ऐलान करते हुए भगवंत मान (bhagwant mann) को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया है. अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि हमने पंजाब की जनता की राय के आधार पर सीएम का फेस चुना है. इसके साथ ही साफ हो गया कि अब भगवंत मान के नेतृत्व में आप पार्टी पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेगी.
मंच से ही भगवंत मान ने कहा कि पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा कि लोगों ने जो भरोसा किया है. दोगुने उत्साह के साथ काम करूंगा. इसके साथ ही साफ हो गया कि अब भगवंत मान के नेतृत्व में आप पार्टी पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. केजरीवाल ने बताया कि पब्लिक वोटिंग से इसका फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि 21 लाख से ज्यादा पंजाब के लोगों ने पब्लिक वोटिंग में अपना मत दिया था, जिसमें से 93.3 फीसदी ने भगवंत मान का नाम लिया.

