New Delhi:- शिमला में किसान प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए और फिर एक दिन बाद रिहा किए गए फिरोजपुर के किसान हरप्रीत सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के नाम एक इमोशनल ओपन लेटर लिखा है. उन्होंने इसमें पीएम मोदी की मां से अपील की है कि वह अपने बेटे को तीनों कृषि कानून वापस लेने को कहें, क्योंकि वह उनकी बात को नहीं टालेंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि एक मां ही बेटे का कान पकड़कर आदेश दे सकती है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरप्रीत ने लेटर में लिखा है, ”मैं आपको इस उम्मीद के साथ लेटर लिख रहा हूं कि नरेंद्र मोदी, आपके बेटे, जोकि देश के प्रधानमंत्री हैं, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेंगे.” उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी मां की बात नहीं काट सकता है, क्योंकि भारत के लोग अपनी मां को भगवान मानते हैं.

