BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंजाब : उप आयुक्त से अपमानजनक भाषा में बात करने पर विधायक पर मामला दर्ज

by bnnbharat.com
September 8, 2019
in समाचार
पंजाब : उप आयुक्त से अपमानजनक भाषा में बात करने पर विधायक पर मामला दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़ :  लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष व लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर कथित तौर पर उप आयुक्त विपुल उज्जवल के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर मामला दर्ज किया गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट बलबीर राज सिंह की शिकायत पर विधायक पर भारतीय दंड संहिता की सात धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसमें से ज्यादातर गैर जमानती है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने मीडिया से कहा कि बैंस के खिलाफ बाटला कस्बे में शनिवार की रात एक मामला दर्ज किया गया है.

बैंस का अपशब्द कहने का वीडियो वायरल हो रहा है. बैंस पर उज्जवल के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है. उज्जवल गुरदासपुर के उप आयुक्त हैं.

वह उज्जवल से पंजाब के गुरदासपुर जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बारे में पूछताछ के लिए मिले थे. इस विस्फोट में 23 लोगों की जान गई थी.

उज्जवल व बैंस के बीच विस्फोट के पीड़ितों की पहचान नहीं होने को लेकर कहा-सुनी हुई.

वीडियो क्लिप में बैंस यह कहते सुने जा रहे हैं, “यह तुम्हारे बाप का ऑफिस नहीं है. यह पब्लिक का ऑफिस है, और यहां तुम पब्लिक को ही जाने को कह रहे हो. ”

इस पर उप आयुक्त ने जवाब दिया, “अपनी भाषा पर संयम रखें, नहीं तो मैं आप से बात नहीं करूंगा. “

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हर क्षेत्र के लोगों ने जेठमलानी के निधन पर जताया शोक

Next Post

पिछड़े वर्ग श्रेणी में शामिल किया जाय स्वर्णकार समाज को-रंजीत कुमार बर्मन

Next Post
पिछड़े वर्ग श्रेणी में शामिल किया जाय स्वर्णकार समाज को-रंजीत कुमार बर्मन

पिछड़े वर्ग श्रेणी में शामिल किया जाय स्वर्णकार समाज को-रंजीत कुमार बर्मन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d