रांची: कोरोना वायरस महामारी ने पूरे विश्व में मानव जीवन की लय को बदल कर रख दिया है. पूरे भारत में कोविड 19 मामलों की संख्या की बढ़ोत्तरी हो रही है. इसे देखते हुए मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि को लोगों के बीच वितरित करना अत्यंत आवश्यक हो गया है.
इन परिस्थितियों में देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक होने के कारण हमसे भी सहयोग अपेक्षित है. देश भर में 684 जिलों में हमारे बैंक की उपस्थिति है. इसके मद्देनजर आनेवाले तीन महीनों में (जुलाई 2020 से सितम्बर 2020) सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत पैन इंडिया लेवल पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए जाएंगे.
झारखंड के सभी जिलों में संक्रमण से बचाव हेतु मंडल कार्यालय रांची के मंडल प्रमुख दीपक कुमार श्रीवास्तव, रतिकांत त्रिपाठी द्वारा जिलाधिकारी के सहयोग से जुलाई से सितम्बर के बीच मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि स्वास्थ्य संबंधी चीजें जरुरतमंदों के बीच वितरित की जाएगी एवं उपरोक्त विषय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.

