BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत

by bnnbharat.com
March 30, 2021
in समाचार
पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में पंजाबी सिंगर दिलजान की मौत (Death) हो गई. ये हादसा मंगलवार अल सुबह करीब 3.45 बजे हुआ. मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान देर रात अपनी कार में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे और इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया. इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बता दें कि दिलजान करतारपुर के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि हादसा उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ.

पुलिस का कहना है कि हादसों के कारणों की जांच करवाई जा रही है. दिलजान मंगलवार तड़के अमृतसर से करतारपुर की तरफ अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे. जीटी रोड पर उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी. पुल के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों से राहत अभियान शुरू किया. अस्पताल ले जाने से पहले दिलजान की मौत हो चुकी थी. दिलजान के परिजनों ने बताया कि 2 अप्रैल को दिलजान का नया गाना रिलीज होना था. इसी सिलसिले में एक मीटिंग अटेंड करने वह सोमवार को अपनी गाड़ी में सवार होकर अमृतसर गए थे. देर रात लौटते समय यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई. जिस समय ये हादसा हुआ उस समय दिलजान कार में अकेले ही थे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 2 बच्चियों की मौत, 1 की हालत गंभीर

Next Post

युवती के साथ पकड़े जाने पर मंगेतर ने तोड़ी सगाई, एक की हुई विदाई

Next Post
11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह रीति-रिवाज से संपन्न

युवती के साथ पकड़े जाने पर मंगेतर ने तोड़ी सगाई, एक की हुई विदाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d