पंजाब के अमृतसर में सोमवार देर शाम हुए तेज धमाके में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ लोग घायल हो गए. यह विस्फोट थाने के बगज में रखे कबाड़ में हुआ. जानकारी के मुताबिक लवकुश नगर इलाके में कंटोनमेंट थाने के बगल में अचानक तेज धमाका हुआ. विस्फोट होते ही आस-पास चीख पुकार मच गयी और लोग भागने लगे. धमाके में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि धमाका एक पुराने बम को तोड़ते समय हुआ.

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की. पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल सिविल अस्पताल में पहुंचे और घटना में घायल हुए लोगों के हालत के बारे में जानकारी ली. खबरों के मुताबिक सोमवार को ही शहर के कंटोनमेंट थाने का स्क्रैप बेचा गया था.
पुलिस के अनुसार, स्क्रैप में पटाखे व आतिशबाजी भी थी. बताया जाता है कि बेचे जाने के बाद पुलिस ने स्क्रैप थाना परिसर से उठवा दिया था. उसे लवकुश नगर निवासी रतनलाल उठाकर अपनी गली में ले गया था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर शाम स्क्रैप में से पटाखे निकाला जा रहा था और इसी दौरान धमका हो गया. धमाके की आवाज से पूरा क्षेत्र कांप उठा. धमाके में दो लोगों रतनलाल और राजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. ढाई साल के एक बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए है. घायलो को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और जांच शुरू कर दी हैं.
जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने चार्ज लेने के बाद सभी थानों को साफ सफाई करने के निर्देश दिए थे.इसी के तहत इस थाने में सफाई की गई और जो फालतू सामान था. उसे निकाल कर बाहर रख दिया गय. संभावना जताई जा रही हैं. उसी सामान में शायद कोई 20-22 साल पुराना बम या विस्फोटक था और उसे तोड़ते समय धमाका हो गया. बताया जा रहा है. कि पुलिस द्वारा उठवाए गए स्क्रैप में भारी संख्या में आतिशबाजी के साथ-साथ कोई पुराना बम भी था. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि धमाका किस चीज से हुआ है, इसकी जांच करवाई जा रही है.

