-
रिम्स की व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स में की उच्चस्तरीय बैठक
रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज रिम्स पहुंचे और हो रहे कार्यों की समीक्षा की और ताजा हालात की जानकारी ली.उन्होंने कहा कि रिम्स की गरिमा को बढ़ाना उनका मकसद हैं, उन्होंने प्रबंधन को इसके लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.
कोरोना जांच सैंपल ज्यादा कराने पर जोर
बैठक पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स में ज्यादा से ज्यादा जांच कराने की बात कही, उसके लिए पर्याप्त संख्या में उपकरणों की व्यवस्था करने के विकल्पों पर भी विचार किया गया.
साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सचिव नितिन कुलकर्णी को जरूरी पड़ रहे संसाधनों और उपकरणों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि जरूरत पड़े तो ट्रुनेट मशीन के माध्यम से जांच हो.
रक्तदान करने की अपील की
वर्तमान स्थिति में रक्त की कमी हो रही हैं जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यवासियों से रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज देश पर संकट हैं तो युवाओं की जिम्मेदारी हैं कि इसमें सहयोग करें.
मरीजों के उचित इलाज और देखभाल के लिए टीम गठित करें
स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही हैं, इसलिए एक टीम का गठन किया जाए जो नियमित रूप से सुबह और शाम मरीजों के इलाज संबंधित जानकारी प्राप्त करें होने वाले दिक्कतों को दूर करें.
सीसीटीवी और डिजिटल पैसेंट रिकॉर्ड की व्यवस्था हो
रिम्स में बेहतर व्यवस्था कायम हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने दिया हैं जिससे मरीजों के साथ पूरी व्यवस्था पर मोनिटरिंग हो सके.
साथ ही रिम्स में डिजिटल अटेंडेंस और डिजिटल पैसेंट रिकॉर्ड के लिए भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.
लैब टेक्नीशियन और नर्सिंग स्टाफ समेत अन्य नियुक्ति संबंधित मामलों को कमेटी बनाकर निष्पादित करें.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिम्स में नियुक्ति संबंधित लंबित मामलों के लिए समिति बनाकर समीक्षा करें और जल्द से जल्द निष्पादन करें. उन्होंने बताया कि किसी के साथ अन्याय न हो और नियमों के अनुसार ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. साफ सफाई से लेकर खाने की व्यवस्था की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें.
उन्होंने निर्देश दिया कि साफ सफाई से लेकर किचन के खाना तक की व्यवस्था की नियमित रूप से मोनिटरिंग करें, बेहतर व्यवस्था हो इसके लिए लगातार समीक्षा की जाए.

