New Delhi:- आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव एवं झारखंड के पूर्व मंत्री श्री रामचंद्र सहिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के कोटशिला में बृहस्पति महतो जी के स्मृति में आयोजित 38वें शहीद बृहस्पति महतो मेला का उद्घाटन किया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री एवं आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष श्री उमाकांत रजक भी मौजूद रहें.
मौके पर शहीद बृहस्पति महतो जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. श्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि बृहस्पति महतो जी के शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. युवाओं को वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए. साथ ही उन्होंने जनतमूह को आश्वस्त करते कहा कि जबतक बांकुड़ा, झाड़ग्राम, मिदनापुर, पुरुलिया के लोगों को उनका हक और अधिकार नहीं मिलेगा, तबतक आजसू पार्टी संघर्ष जारी रखेगी.
मौके पर आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, पार्टी केंद्रीय सचिव सुनील कुमार सिंह, सुशील महतो, लक्ष्मण महतो, अजय महतो, धीरेन रजक आदि मौजूद थे.

