BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूजा पंडालों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा, आग से बचाव के लिए रखें फायर एक्सटिंग्यूसर, पानी एवं बालू

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
पूजा पंडालों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा, आग से बचाव के लिए रखें फायर एक्सटिंग्यूसर, पानी एवं बालू
Share on FacebookShare on Twitter

दुर्गा पूजा को लेकर आपदा प्रबंधन ने जारी की अपील

मेदिनीनगर: दुर्गा पूजा को लेकर पलामू उपायुक्त शशि रंजन के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने अपील जारी किया है. अपील में दुर्गा पूजा समिति के लिए सुरक्षा निर्देश का अनुपालन अवश्य करने की बात कही गई है. इसमें पूजा के दौरान सुरक्षा के लिए पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, पूजा पंडाल के आसपास एवं आग संभावित क्षेत्र के आसपास पर्याप्त मात्रा में फायर एक्सटिंग्यूसर, पानी एवं बालू की व्यवस्था रखने की अपील की गई है.

कोरोना वायरस के फैलाव से बचाव हेतु मेला का आयोजन नहीं करने, भोजन, प्रसाद आदि का वितरण नहीं करने,  सामाजिक दूरी के सिद्धांत के अनुसार एक से दूसरे व्यक्ति की दूरी कम- से- कम 6 फीट रखने तथा मास्क का उपयोग करने की अपील की गई है.

साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 100, अग्निशमन सहायता के लिए 101 एवं कंट्रोल रूम के लिए 06562-231589 नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई है. इसके अलावा अन्य अपील की गयी है.  

  • पूजा वाले स्थान पर एक समय में 7 व्यक्ति से ज्यादा नहीं रहें.
  • पूजा स्थल के पास कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करें.
  • सार्वजनिक स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम नहीं करें.
  • पूजा पंडाल की दूरी किसी मकान या संरचना से कम से कम 15 से 20 मीटर रखें.
  • पूजा पंडाल की दूरी किसी गैस गोदाम, बिजली के उपकेंद्र, ट्रांसफार्मर, रेलवे लाइन, हाईटेंशन लाइन से कम- से- कम 20 से 25 मीटर रखें.
  • पंडाल को बनाने में नायलॉन की रस्सी एवं सिंथेटिक कपड़ों का प्रयोग नहीं करें. 
  • मुख्य प्रवेश गेट एवं निकास के गेट कम-से-कम 5 मीटर चौड़ा होना चाहिए.
  • प्रवेश कतार सामाजिक दूरी 6 फीट के अनुसार लगाएं तथा पुरुष एवं महिला के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था करें. 
  • भगदौड़ से बचाव के लिए भीड़ प्रबंधन की योजना पहले से बनाकर रखें एवं उस व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों के साथ साझा करें. 
  • पूजा पंडाल में बिजली की वायरिंग किसी योग्य एवं प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन से कराएं एवं हमेशा आई.एस.आई मार्क कॉपर के केबल का ही प्रयोग करें. नंगे तारों पर अच्छी प्रकार से टेप लगाकर रखें एवं उसे पहुंच से दूर रखें. 
  • पूजा पंडाल में ज्वलनशील पदार्थों को एकत्र करके नहीं रखें.
  • पूजा पंडाल के आसपास एवं आग संभावित क्षेत्र के आसपास पर्याप्त मात्रा में फायर एक्सटिंग्यूसर, पानी एवं बालू की व्यवस्था रखें.
  • दुर्गा पूजा समिति पूजा शुरू होने से पूर्व अपने निकटतम फायर स्टेशन से आग से बचाव का अनापत्ति प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त करें.
  • पूजा पंडाल में प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखें.
  • किसी भी आपातकाल से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग को पहले से चिन्हित करके रखे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बूटी रोड बरियातू में खुला बीएस फार्मा

Next Post

स्थल निरीक्षण कर स्वीकृत आवास को निर्धारित समय में करें पूर्ण: उपायुक्त

Next Post
स्थल निरीक्षण कर स्वीकृत आवास को निर्धारित समय में करें पूर्ण: उपायुक्त

स्थल निरीक्षण कर स्वीकृत आवास को निर्धारित समय में करें पूर्ण: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d