BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिव्यांगजन खिलाड़ी आज भी हाशिए पर

by bnnbharat.com
December 16, 2020
in समाचार
दिव्यांगजन खिलाड़ी आज भी हाशिए पर
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- सबका साथ सबका विकास सुनने में जितना कर्ण प्रिय लगता है इसका क्रियान्वयन उतना ही जटिल और कठिन है. दिव्यांगजन खिलाड़ियों के साथ यह पूरी तरह चरितार्थ होता है. राष्ट्रीय कानून हो या राज्य की नीति, दोनों में समावेश और बराबरी की बात कही गई है तथा स्पष्ट रूप से यह लिखा गया है कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले दिव्यांगजन खिलाड़ियों को राज्य में नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी. लेकिन यह आज भी सिर्फ फ़ाइल और नीति में ही है. झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि झारखंड के अनेक दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी एशिया कप सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत चुके हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर अनेक पत्र लिखकर विभाग और मंत्रियों को भी सूचित किया है और उनसे आग्रह किया है कि उनके अधिकारों को सुनिश्चित किया जाए और जो प्रावधान है उसके तहत सीधी नियुक्ति में शामिल किया जाए लेकिन अभी तक कोई नहीं हुई है.

कोविड-19 के कारण दिव्यांगजन खिलाड़ियों की स्थिति अत्यंत विकट हो चुकी है ऐसी परिस्थिति में एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने राज्य के निशक्तता आयुक्त से मिलकर इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की. उन्होंने राज्य के नीति के अनुरूप सरकार द्वारा उठाए गए अब तक के प्रयासों की भी जानकारी मांगी है. प्रतिनिधिमंडल में एशिया कप विजेता टीम के मुकेश कंचन, विपुल सेनगुप्ता और निशांत कुमार उपाध्याय शामिल थे. राज्य निशक्तता आयुक्त ने कहा कि जिस प्रकार राज्य में सम्मान खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है उसी प्रकार से इन दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सीधी नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने के लिए राज्य सरकार से निवेदन करेंगे. साथ ही साथ उन्होंने बतलाया कि कई बार इस विषय में खेल निर्देशक को पत्राचार की गई है जल्द कार्रवाई करते हुए इन खिलाड़ियों को सामान्य खिलाड़ियों जैसा सुविधा दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध पोस्ता खेती व अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई लंबे समय से फरार 10 आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Next Post

किशोर नगर आवासीय विद्यालय के 650 बच्चों को उपलब्ध कराए गए गर्म कपड़े

Next Post
किशोर नगर आवासीय विद्यालय के 650 बच्चों को उपलब्ध कराए गए गर्म कपड़े

किशोर नगर आवासीय विद्यालय के 650 बच्चों को उपलब्ध कराए गए गर्म कपड़े

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d