BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्टेशन मास्टर की कुर्सी पर मिला अजगर, स्टेशन में मचा हड़कंप

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in Uncategorized
स्टेशन मास्टर की कुर्सी पर मिला अजगर, स्टेशन में मचा हड़कंप

स्टेशन मास्टर की कुर्सी पर मिला अजगर, स्टेशन में मचा हड़कंप

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रेलवे स्टेशन स्थित स्टेशन मास्टर के कक्ष में उनकी कुर्सी पर किसी व्यक्ति की जगह एक बड़े से अजगर सांप को बैठे देखकर हड़कंप मच गया.
रांची रेल मंडल के सुईसा रेलवे स्टेशन स्थित स्टेशन मास्टर के कक्ष में रविवार रात 12.10 बजे स्टेशन मास्टर की कुर्सी पर एक विशालकाय अजगर सांप को बैठा देख पूरे स्टेशन में हड़कंप मच गया. बताया गया है कि सुईया रेलवे स्टेशन स्टॉफ पिंटू कुमार रात 12.10बजे स्टेशन स्थित स्टेशन मास्टर के कक्ष में पहुंचे, तो कुर्सी पर स्टेशन मास्टर की जगह अजगर को बैठ कर वे दहशत में आ गये। इस बीच सूचना पाकर तुरंत कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक के.के. सिंह, हेड कांस्टेबल विजय उरांव, ए. लकड़ा और अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे।
इसी दौरान बैरक से उपस्थित अधिकारी निरीक्षक लाल बाबू यादव, उप निरीक्षक बिकास कुमार एवं जवान भी स्टेशन आए । सब लोगों ने मिलकर अजगर सांप को निकालने का प्रयास किया लेकिन वह दरवाजे के पीछे जा छिपा। बाद में बहुत हिम्मत दिखाकर आर पी एफ के कुक हेमराज शर्मा एवं वीर बहादुर राय ने एक डंडे के सहारे उस अजगर सांप को पकड़ कर वेटिंग हॉल में रखें स्टील के डस्टबिन में डालकर ऊपर से लोहे के ढक्कन से ढक दिया।
सोमवार सुबह में इसकी सूचना वन विभाग बाघमुंडी को दिया गया। सुचना पाकर लगभग 06.15 बजे वन विभाग के अधिकारी शंकर चंद्र गोराई अपने जवानों के साथ सुईसा रेलवे स्टेशन आए एवं विशालकाय अजगर को डस्टबिन से निकाल कर अपने साथ लेकर चले गए । रात्रि को हेमराज शर्मा एवं वीर बहादुर राय द्वारा किए गए इस साहसिक कार्य की स्टेशन मास्टर एवं स्टाफ ने बहुत ही सराहना की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चाइनीज सामान जलाकर चीन के खिलाफ आक्रोश जताया

Next Post

भाजपा ने सिर्फ सौदेबाजी और समझौते की राजनीति की है-रामेश्वर उरांव

Next Post
भाजपा ने सिर्फ सौदेबाजी और समझौते की राजनीति की है-रामेश्वर उरांव

भाजपा ने सिर्फ सौदेबाजी और समझौते की राजनीति की है-रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d