BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आबादी वाले क्षेत्र से दूर क्वारंटाइन तथा आइसोलेशन सेंटर की स्थापना हो: आलोक कुमार दूबे

by bnnbharat.com
May 1, 2020
in Uncategorized
आबादी वाले क्षेत्र से दूर क्वारंटाइन तथा आइसोलेशन सेंटर की स्थापना हो: आलोक कुमार दूबे

आबादी वाले क्षेत्र से दूर क्वारंटाइन तथा आइसोलेशन सेंटर की स्थापना हो: आलोक कुमार दूबे

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमा दूबे ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है कि क्वारंटाइन सेंटर और आइसोलेशन सेंटर शहर के बीचों बीच या घनी आबादी वाले क्षेत्र से दूर बनाया जाए, क्योंकि मौजूदा परिस्थिति में शहर के बीचों-बीच क्वारंटाइन सेंटर तथा आइसोलेशन सेंटर बनाये जाने की सूचना मिलने पर क्षेत्र के लोगों में भय और दहशत का माहौल है. जबकि कोरोना वायरस जैसे संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए भी यह जरूरी है कि क्वारंटाइन सेंटर तथा आइसोलेशन सेंटर घनी आबादी वाले दूर स्थानों पर स्थित भवनों में बनाया जाए.

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि होटवार स्थित खेलगांव इसके लिए सबसे उपयुक्त होगा, जहां एक साथ हजारों लोगों के ठहरने, रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की जा सकती है. इसी तरह से और अधिक जरूरत पड़ने पर जेएससीए स्टेडियम तथा जिमखाना क्लब को भी क्वारंटाइन सेंटर या आइसोलेशन सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता हैं. इन स्थानों पर बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर में रखने से लोग कड़ी चौकसी के कारण बाहर निकल कर घूम-फिर नहीं पाएंगे, वहीं आबादी से दूर रहने के कारण कोरोना संक्रमण के फैलाव पर भी अंकुश लग सकेगा.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से यह भी आग्रह होगा कि कोरोना वायरस संकट के अलावा बेमौसम बारिश से कई अन्य बीमारियां और संक्रमण से भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति में सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी की सेवा शुरू की जाए और निजी अस्पतालों तथा क्लिनिको में भी डॉक्टरों को ओपीडी सेवा शुरू करने की अनुमति प्रदान की जाए. साथ ही आगामी कुछ दिनों में मच्छरों के प्रकोप तथा मलेरिया समेत मच्छर जनित अन्य बीमारियों पर भी अंकुश लगाने के लिए अभी से ठोस कदम उठाने की जरूरत होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार का प्रयास रंग लाया, वापस लौटने वालों के लिए हो समुचित व्यवस्था: किशोर नाथ शाहदेव

Next Post

जानिये क्या हो सकता 3 मई के बाद, ग्रीन जोन से सरपट दौड़ेगा देश

Next Post
जानिये क्या हो सकता 3 मई के बाद, ग्रीन जोन से सरपट दौड़ेगा देश

जानिये क्या हो सकता 3 मई के बाद, ग्रीन जोन से सरपट दौड़ेगा देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d