अमन राज,
गोड्डा(पथरगामा): मंगलवार को बीडीओ बासुदेव प्रसाद के नेतृत्व में तेलंगाना हैदराबाद महाराष्ट्र आदि से आए हुए 38 प्रवासी मजदूरों को थर्मल स्कैनिंग डॉ वीरेंद्र कुमार के द्वारा किया गया.
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया. प्रखंड के निमावरण के रहने वाले 2 प्रवासी मजदूर मोटरसाइकिल से महाराष्ट्र से घर लौटे थे. दोनों को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया. शेष 36 प्रवासी मजदूरों को रूपुचक के स्वास्थ्य उपकेंद्र में बने क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया.
मालूम हो कि गत सोमवार को भी महाराष्ट्र के राधिका देवी, प्रेम लाल महतो जन कल्याण सेवा संस्था गोलवली डोंबिवली पूर्वी के सौजन्य से पिपरा परसपानी होपना टोला गायछंद आदि के रहने वाले 52 प्रवासी मजदूरों को भेजा गया था.
माल निस्तरा के रहने वाले 20 प्रवासी मजदूर को दिल्ली से लाया गया था तथा केरवार के रहने वाले 4 प्रवासी मजदूर को बिहार के दानापुर से लाया गया था.
सोमवार को आए सभी 76 प्रवासी मजदूरों में से 36 प्रवासी मजदूर को आदर्श राजकीय कृत मध्य विद्यालय खरियानी के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया तथा शेष 40 प्रवासी मजदूरों को हाथ में मोहर लगाकर होम क्वारंटाइन किया गया.
सभी प्रवासी मजदूरों को मास्क लगाए रखने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने का हिदायत दिया गया.
मौके पर प्रशिक्षु अवर निरीक्षक, अशोक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राम नरेश यादव आदि मौजूद थे.

