BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपके परिवार एवं समाज की सुरक्षा के लिए जरूरी है क्वारंटीन: उपायुक्त

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in समाचार
आपके परिवार एवं समाज की सुरक्षा के लिए जरूरी है क्वारंटीन: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

बिश्वजीत शर्मा,  

साहिबगंज: कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन एक ओर कई ठोस कदम उठा रही है, तो दूरसी तरफ बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए मेडिकल व्यवस्था, खाने पीने रहने, साफ सफायी एवं उन्हें घर पहुंचाने की जिम्मेवारी जैसी चुनौतियों का भी सामना कर रही है.

जिला प्रशासन ग्रीन तथा ऑरेंज जोन से आ रहे श्रमिकों होम क्वारंटीन कर रही एवं रेड जोन से आये लोगों को सरकार के क्वारंटीन में रखा जा रहा है.

राजमहल अनुमंडल क्षेत्र का निरीक्षण

आज उपायुक्त वरुण रंजन तथा पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने राजमहल तथा उधवा के क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण किया.
उपायुक्त वरुण रंजन के नेतृत्व में राजमहल प्रखंड के चौंका ग्राम स्थित मॉडल हाई स्कूल तथा उधवा क्वारंटीन सेंटर एवं शिवगाडी क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सेंटर में रह रहे लोगों से उनके वार्डों में जाकर मुलाकात की तथा उनका हालचाल लिया.

साथ ही केंद्र पर प्रदान की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था तथा सुविधाओं का जायजा भी उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया. ज्ञात हो कि लॉक डाउन के कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु पूरे जिले में क्वारंटाइन सेंटर प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर बनाए गए हैं, जहां पर संदिग्ध तथा जिले से बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किया गया है ताकि उनका बेहतर तरीके से रखरखाव किया जा सके.

उपायुक्त रंजन ने निरीक्षण के दौरान केंद्र संचालक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी उचित दिशा निर्देश भी दिए.

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों को समझाया

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त वरुण रंजन तथा पुलिस अधीक्षक ने क्वारंटीन में रह रहे लोगों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वह रेड जोन से आये हैं, इसलिये उन्हें क्वारंटीन में रखा जाना आवश्यक है.

उपायुक्त रंजन ने लोगों से कहा कि वह सामाजिक दूरी बना कर एवं अनुशाषित होकर क्वारंटीन अवधि का पालन करें ताकी इससे सभी लोग आराम से रह सकें एव केंद्र में एक सकारत्मक माहौल भी बन सके.

उपायुक्त वरुण रंजन ने क्वारंटीन केंद्र में वहां रह रहे लोगों से मिल कर कहा कि उनका क्वारंटीन अवधि तक यहां रहना न सिर्फ उनके बल्कि उनके परिवार एवं सामज के लिए भी सुरक्षा की दृष्टि से बेहद आवश्यक है.

अनुशासन है, आवश्यक

उपायुक्त वरुण रंजन तथा पुलिस अधीक्षक ने क्वारंटीन अवधि में रह रहे लोगों से कहा कि वह अनुशासन का सख्ती से पालन करें तथा किसी भी प्रकार का अवांछित कार्य न करें.

उन्होने कहा कि इस 14 से 16 दिन की अवधि में आप रहे आपको उपलब्ध कराए गए खेलों का आनंद लें तथा आपको खाने की अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

इस स्थिति में घबराएं नहीं न ही घर वालों से मिलने की जल्दी दिखाएं तथा कुछ समय पश्चात उन्हें उनके घर के लिए रवाना कर दिया जाएगा.

मौके पर उप विकास आयुक्त मनोहर मराण्डी, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी, श्रम अधीक्षक संजय आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी उधवा राजेश एक्का आदि उपस्थित थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Technical Error

Next Post

कोरोना वॉरियर्स को शॉल भेंट कर किया गया सम्मानित

Next Post
कोरोना वॉरियर्स को शॉल भेंट कर किया गया सम्मानित

कोरोना वॉरियर्स को शॉल भेंट कर किया गया सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d