BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होम क्वारंटाइन किये गए लोगों के लिए बनाया गया ‘क्वारंटाइन निगरानी कार्ड’

by bnnbharat.com
May 10, 2020
in समाचार
होम क्वारंटाइन किये गए लोगों के लिए बनाया गया ‘क्वारंटाइन निगरानी कार्ड’

होम क्वारंटाइन किये गए लोगों के लिए बनाया गया 'क्वारंटाइन निगरानी कार्ड'

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: लॉकडाउन-3 में विशेष ट्रेन और पड़ोसी राज्यों से बस के माध्यम से वापस घर लौट रहे प्रवासी कामगार, श्रमिकों और अन्य लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. बाहर से आ रहे प्रवासी श्रमिक, मजदूर तथा अन्य लोग जो कि जिला पहुंच रहे है, उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया जा रहा हैं.

ऐसे में उनकी पूर्ण निगरानी और सुरक्षा के लिए क्वारंटाइन निगरानी कार्ड बनाया गया है. जिसमें उक्त व्यक्ति से जुड़ी सारी जानकारियों के साथ होम क्वारंटाइन अवधि में सरकार व चिकित्सकों द्वारा जारी गाइडलाइन के साथ कोरोना के लक्षण और बचाव से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई है.

इसके अलावे क्वारंटाइन कार्ड में मरीज के ट्रेसिंग से जुड़ी जानकारियों के अलावा जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी हेल्पलाइन नंबर की सूची के साथ सरकार द्वारा जारी सभी टोल फ्री नंबर भी दिए गए हैं, ताकि होम क्वारंटाइन व्यक्ति अपनी समस्या या किसी प्रकार की जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सके.

सबसे महत्वपूर्ण क्वारंटाइन निगरानी कार्ड के माध्यम से बाहर से आने वाले लोगों को ट्रेस करने के साथ उनसे जुड़ी जानकारी और आवागमन की गतिविधियों की निगरानी करने में भी अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को अब और सहूलियत होगी.

जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय ने जिले में बाहर से आने वाले सभी नागरिकों को अनिवार्य रूप से जांच के साथ होम क्वारंटाइन नियमों का पालना सख्ती से करने के निर्देश दिए.

उन्होंने बताया कि अब होम क्वारंटाइन पर रखे गए नागरिकों की निगरान अलग-अलग टीमों रखी जाएगी. इसके लिए कार्मिकों व होमगार्ड को नियुक्त किया जाएगा.

ज्ञात हो कि बाहर से आ रहे छात्र, प्रवासी श्रमिकों व अन्य लोगों का सबसे पहले स्वास्थ्य जांच कर उन्हें होम क्वारंटाइन में 14 दिनों तक रहने का निर्देश दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिना विलंब किये केंद्र सरकार झारखंड को विशेष पैकेज उपलब्ध कराये: कांग्रेस

Next Post

अच्छी खबर: बिहार में जमीन नक्शे की अब होगी होम डिलीवरी

Next Post
अच्छी खबर: बिहार में जमीन नक्शे की अब होगी होम डिलीवरी

अच्छी खबर: बिहार में जमीन नक्शे की अब होगी होम डिलीवरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d