BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लंबित म्यूटेशन का जल्द करें निपटारा – डीसी

by bnnbharat.com
July 1, 2020
in समाचार
लंबित म्यूटेशन का जल्द करें निपटारा – डीसी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची राय महिमापत रे की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित बैठक में लंबित म्यूटेशन, ई-रेवेन्यू कोर्ट में लंबित मामले , प्रधानमंत्री आवास योजना के भूमिहीन लाभुकों के पक्ष में भूमि बंदोबस्ती, ग्रामीण क्षेत्रों में सर्किल रेट निर्धारण अतिक्रमण एवं अवैध जमाबंदी, सीसीएल/गेल/बीसीसीएल से संबंधित भू-सत्यापन मामले, प्रतिबंधित भूमि से बाहर गैरमजरूआ आम/खास भूमि की ऑनलाइन प्रविष्टि आदि को लेकर समीक्षा की गई.

उपायुक्त, रांची राय महिमापत रे ने जिले के सभी प्रखंडों में लंबित म्यूटेशन की समीक्षा करते हुए संबंधित अंचल अधिकारियों को लंबित म्यूटेशन के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने का सख्त निदेश दिये. प्रधानमंत्री आवास योजना के भूमिहीन लाभुकों के पक्ष में भूमि बंदोबस्ती की भी बैठक में समीक्षा की गई. इस संबंध में अंचल अधिकारियों द्वारा बताया गया कि योजना के तहत भूमिहीन लाभुकों को दी जाने वाली जमीन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी.

उपायुक्त द्वारा गेतलसूद एवं दूसरे डैम में अतिक्रमण के बारे में भी समीक्षा की गई. उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारियों को अतिक्रमण की प्रगति रिपोर्ट जल्द सौंपने को कहा. रे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्किल रेट का उचित निर्धारण करें. साथ ही उन्होंने रेवेन्यू कोर्ट में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जल्द निपटारे का भी निदेश दिया.

सीसीएल संबंधित भू-सत्यापन के मामले को लेकर उपायुक्त द्वारा सीओ खलारी को आवश्यक निदेश दिया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त रे ने सभी अधिकारियों को बालू उठाव के मद्देनजर निदेश देते हुए कहा कि अगर बालू उठाव में हाईवा का इस्तेमाल हो रहा है, तो सख्त कार्रवाई करें.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची द्वारा सभी अंचलधिकारियों को कहा गया कि विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के सत्यापन रिपोर्ट का जल्द निष्पादन करें और इससे संबंधित रिपोर्ट भेजें.

बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची, सदर, अनुमण्डल पदाधिकारी, बुण्डू, अपर समाहत्र्ता, रांची, भूमि सुधार उप समाहत्र्ता, रांची, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रांची, अवर निबंधक, रांची एवं जिले के सभी अंचल अधिकारी उपस्थित हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री से झारखंड मंत्रालय में आज जमशेदपुर ईसाई समाज के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

Next Post

प्रियंका गांधी को घर खाली करने का नोटिस देना घटिया राजनीति का परिचायक: कांग्रेस

Next Post
प्रियंका गांधी को घर खाली करने का नोटिस देना घटिया राजनीति का परिचायक: कांग्रेस

प्रियंका गांधी को घर खाली करने का नोटिस देना घटिया राजनीति का परिचायक: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d