BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

म्यूटेशन के लंबित मामलों का जल्द करें निपटारा: डीसी

by bnnbharat.com
November 7, 2020
in समाचार
सरकारी, गैरसरकारी अस्पताल के डाॅक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों का डेटाबेस होगा तैयार: डीसी
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्व से संबंधित मामलों की समीक्षा

उपायुक्त रांची छवि रंजन ने की समीक्षा

अवैध जमाबंदी पर कार्रवाई करने का निर्देश

सीमांकन, अन्तर्विभागीय भू-हस्तांतरण आदि को लेकर उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

रांची: रांची समाहरणालय ब्लाॅक ए स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अपर समाहत्र्ता, रांची, अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची सदर, अनुमण्डल पदाधिकारी बुण्डू, उप समाहत्र्ता भूमि सुधार, रांची, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रांची, उप समाहत्र्ता प्रभारी राजस्व एवं जिले के विभिन्न अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में लंबित दाखिल-खारिज की अद्यतन स्थिति, अवैध जमाबंदी, टाना भक्तों से जुड़े मामले, अंतरर्विभागीय भूमि हस्तांतरण, प्रमाण पत्रों से संबंधित लंबित मामलों, भूमि सीमांकन आदि की समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गयी.

बैठक में उपायुक्त रांची छवि रंजन द्वारा अवैध जमाबंदी के मामलों की समीक्षा करते हुए राजस्व विभाग के आदेश के आलोक में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जमाबंदी रद्द करने के आये प्रस्तावों की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने अविलंब कार्रवाई करने का निदेश दिया.

बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने 30 और 90 दिन से ज्यादा लंबित म्यूटेशन के मामलोें की अंचलवार समीक्षा की. उन्होंने बिना किसी ऑब्जेक्शन के तीस दिन से ज्यादा लंबित म्यूटेशन के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि 90 दिन के मामलों का भी अंचलाधिकारी यथाशीघ्र निपटारा करें.

अन्तर्विभागीय भू-हस्तांतरण को लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी से जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि अगली बैठक में इसकी समीक्षा की जायेगी. भूमि सीमांकन के लंबित मामले को उपायुक्त ने जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त द्वारा टाना भगतों के मामलों से संबंधित आवंटन का उपयोगिता प्रमाण संबंधित पदाधिकारियों को यथाशीघ्र भेजने का निर्देश दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रॉयल एनफील्ड ने बिलकुल नया आसान क्रूजर मेट्योर 350 किया लॉन्च

Next Post

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम करें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें: डीडीसी

Next Post
लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम करें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें: डीडीसी

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम करें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें: डीडीसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d