बिश्वजीत शर्मा,
साहेबगंज(बरहरवा): बीएसके काॅलेज बरहरवा में अंबेडकर जयन्ती समारोह 2020 के अंतर्गत एक क्वीज प्रतियोगिता का आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुधीर कुमार सिंह ने किया.
इस प्रतियोगिता में NSS यूनिट 1, 2, 3, एवं 4 के अनेक स्वयंसेवकों ने भाग लिया. क्वीज का विषय अंबेडकर साहब की जीवनी एवं उपलब्धियां, संविधान संबंधी प्रमुख तथ्य, दलित आंदोलन था.
इस प्रतियोगिता में सुनील कुमार ठाकुर सेमेस्टर 4 विजेता घोषित किया गया. क्वीज प्रतियोगिता में मुख्य रूप से प्रसन्नजीत रविदास, राजनंदन, पाचु सेख, आभा महतो, प्रिया चौधरी, बिक्रम दास आदि ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में NSS के डा0 श्यामकिशोर सिंह, डा0 रंजनकांत साहा, डा0 चंदन कुमार बोहरा, प्रो0 एम एस सेन, प्रो0 प्रकाश चौरसिया मौजूद थे.

