BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू से मिलने तेजस्वी, राबड़ी शाम तक पहुंचेंगे रांची

by bnnbharat.com
January 22, 2021
in समाचार
लालू से मिलने तेजस्वी, राबड़ी शाम तक पहुंचेंगे रांची
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर परिवार के लोग परेशान हैं. बड़ी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती पिता लालू यादव का हालचाल जानने रांची पहुंच चुकी हैं. वहीं बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी चार्टर्ड विमान से रांची पहुंचने वाले हैं. झारखंड राजद के अध्यक्ष अभय कुमार ने इसकी पुष्टि की है. परिवारवालों के अलावा राजद नेताभोला यादव भी रांची के लिए रवाना हो गये हैं.

उधर, रांची के रिम्स में भर्ती लालू यादव का आज HRCT टेस्ट होगा. उनके लंग्स में इंफेक्शन की बात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, लालू को HRCT टेस्ट के लिए ले जाया गया है. आज ही उनकी कोरोना RT पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट भी आएगी. बता दें कि गुरुवार शाम को रैपिड एंटीजन किट टेस्ट में लालू यादव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी थी.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम को रिम्स में भर्ती लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत निगरानी में लिया और उनका इलाज किया. करीब 10 बजे रात को उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तबीयत में सुधार होने के बाद देर रात लालू प्रसाद को नींद आयी. डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुई है. उच्च स्तरीय कैदी होने के नाते होटवार जेल प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है. इस बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स जाकर लालू यादव की तबीयत का हाल जाना. डॉक्टरों के मुताबिक उनके फेफड़े में इंफेक्शन देखने को मिला है, जो निमोनिया के लक्षण हो सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मशहूर गायक नरेंद्र चंचल का हार्ट अटैक से निधन

Next Post

बंगाल चुनाव में एक लाख से ज्यादा होंगे पोलिंग बूथ: सुनील अरोड़ा

Next Post
बंगाल चुनाव में एक लाख से ज्यादा होंगे पोलिंग बूथ: सुनील अरोड़ा

बंगाल चुनाव में एक लाख से ज्यादा होंगे पोलिंग बूथ: सुनील अरोड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d