BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रवींद्रनाथ महतो का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय

by bnnbharat.com
January 6, 2020
in Uncategorized
रवींद्रनाथ महतो का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय

रवींद्रनाथ महतो का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा, झामुमो विधायक रवींद्र नाथ महतो का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय हो गया है. विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को सत्तापक्ष में की ओर से रवींद्रनाथ महतो के पक्ष में छह सेटों में पर्चा दाखिल किया गया.

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सात जनवरी को विधिवत रूप से निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो जाने पर रवींद्रनाथ महतो को प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी द्वारा आसन ग्रहण कराया जाएगा. आसन ग्रहण करने के साथ ही नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष का संबोधन होगा. उसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा.

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कांग्रेस और राजद विधायक प्रस्तावक और समर्थक बने. विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्ष की ओर से कोई भी उम्मीदवार नहीं दिया गया है, इससे यह रवींद्र नाथ महतो के सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है.

जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक रवींद्रनाथ महतो पार्टी के लिए संतालपरगना प्रमंडल में कद्दवार चेहरा है. रवींद्र नाथ महतो वर्ष 2005 और 2014 में भी नाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत चुके है, जबकि वर्ष 2000 में वे काफी कम मतों के अंतर से भाकपा के विश्वेश्वर खां से चुनाव हार गये थे और 2009 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें भाजपा के सत्यानंद झा बाटुल ने पराजित किया. लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में काफी अंतर से तीसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रोटेम स्पीकर के रूप में काम संतोषप्रद रहा: स्टीफन मरांडी

Next Post

वाहन चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Next Post
वाहन चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

वाहन चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d