BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राबड़ी और उनकी बहू ने एक-दूसरे के खिलाफ कराया क्रूरता का मामला दर्ज

by bnnbharat.com
December 17, 2019
in समाचार
राबड़ी और उनकी बहू ने एक-दूसरे के खिलाफ कराया क्रूरता का मामला दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: अब यादव परिवार की लड़ाई खुल कर सामने आ गई है .तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय और लालू यादव परिवार की लड़ाई थाने तक जा पहुंची है . राबड़ी और उनकी बहू ने एक-दूसरे के खिलाफ पटना के अलग-अलग पुलिस थानों में क्रूरता का मामला दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच करेगी.  कल शाम को की गई शिकायत में राय ने अपनी सास, पति तेज प्रताप और ननद मीसा भारती पर उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने और सुरक्षाकर्मी के जरिए उन्हें घसीटकर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है.

वहीं अपनी शिकायत में राबड़ी का कहना है कि ऐश्वर्या ने 15 दिसंबर की शाम को उनपर जानलेवा हमला किया था. मुझे उससे जान का खतरा है. वह रविवार की शाम जब आवास परिसर में बैठी थीं तब राय ने उनपर जानलेवा हमला किया. वह किसी तरह वहां से भागी. बीच-बचाव के लिए सुरक्षाकर्मी आए तो ऐश्वर्या ने गाली देनी शुरू कर दी और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती रही.

राबड़ी ने आरोप लगाया है कि 9 अक्तूबर को जब वह अपने कमरे में आराम कर रही थीं तब बहू ने दरवाजे पर लात मारकर वहां कूड़ा फेंक दिया. बहू बार-बार उन्हें प्रताड़ित करती है. वहीं एसएसपी गरिमा मलिक का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री की तरफ से मिले आवेदन की जांच हो रही है. ऐश्वर्या ने रविवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर ताना देते हैं.

शिकायत मे ऐश्वर्या ने कहा कि मुझे कहते है कि अपने बाप को बोलो की दहेज नहीं दिया कम से कम दामाद को एक गाड़ी तो दे देते. ननद मीसा भी पति के कहने पर दहेज के लिए कई तरह की यातनाए देती है. जून से मुझे खाना नहीं दे रहे हैं. किसी तरह पिता मेरे लिए खाना पहुंचाते हैं. पंद्रह दिसंबर की शाम पांच बजे पिता के खिलाफ पटना विश्वविद्यालय में लगे अश्लील पोस्टर पर बात करने गई तो सास, ननद और पति गंदी-गंदी गालियां देने लगे और कहने लगे कि तुम्हारे बाप ने एक भी पैसा नहीं लिया है. अपने बाप से कहो कि बिना पैसे के नहीं रखेंगे. फिर बाल पकड़कर पिटाई की. इसके बाद सुरक्षीकर्मी बुलाकर घसीटते हुए घर से बाहर करवा दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेप का विरोध करने पर लड़की को जलाया, मौत

Next Post

शेयर बाजार खुला बढ़त के साथ, सेंसेक्स 295 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

Next Post
शेयर बाजार खुला बढ़त के साथ, सेंसेक्स 295 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

शेयर बाजार खुला बढ़त के साथ, सेंसेक्स 295 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d