BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद से मिलेंगी राबड़ी देवी, जेल जाने के बाद पहली मुलाकात

by bnnbharat.com
January 27, 2020
in समाचार
लालू प्रसाद से मिलेंगी राबड़ी देवी, जेल जाने के बाद पहली मुलाकात

लालू प्रसाद से मिलेंगी राबड़ी देवी, जेल जाने के बाद पहली मुलाकात

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से सोमवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी राबड़ी देवी रांची के रिम्स स्थित पेइंग वार्ड में जाकर मुलाकात करेंगी.

जेल मैनुअल के तहत इस संबंध में जेल प्रशासन से मुलाकात के लिए विशेष अनुमति मांगी गयी है. दो साल से अधिक समय से रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में सश्रम कारावास की सजा काट रहे लालू प्रसाद की यह राबड़ी देवी से पहली मुलाकात होगी.

लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बीच होने वाली इस मुलाकात को कई मायने में अहम माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी अपने पति लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी ले सकती है, वहीं खुद की सेहत के बारे में भी बताएंगी.

वहीं लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद परिवार के मुश्किल हालात पर भी चर्चा संभव है, जबकि बहु एश्वर्या प्रकरण पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा जिस तरह से परिवार के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है, उस पर भी चर्चा संभव है.

वहीं आगामी विधानसभा चुनाव तथा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने, पार्टी के बड़े नेताओं को साथ लेकर चलने और तेजस्वी यादव की शादी पर भी चर्चा की संभावना जतायी जा रही है.

बताया गया है कि दिल्ली से आंखों का इलाज कराकर राबड़ी देवी रांची एयरपोर्ट पर पहुंच रही है. राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के बीच इससे पहली मुलाकात तेजप्रताप यादव की शादी के दौरान जब लालू प्रसाद पटना गये थे, तब उनकी मुलाकात हुई थी.

इसके बाद से लालू प्रसाद के पुत्र और पुत्रियां तथा अन्य परिजन और वरिष्ठ नेता-कार्यकर्त्ता उनसे मिलते रहते थे, लेकिन पहली बार जेल प्रशासन की ओर से राबड़ी देवी ने मुलाकात के लिए समय मांगा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, हथियार के साथ 5 गिरफ्तार

Next Post

कर्फ्यू में दो घंटे की छूट, आवश्यक सामग्रियों की खरीद के लिए घरों से निकले लोग

Next Post
कर्फ्यू में दो घंटे की छूट, आवश्यक सामग्रियों की खरीद के लिए घरों से निकले लोग

कर्फ्यू में दो घंटे की छूट, आवश्यक सामग्रियों की खरीद के लिए घरों से निकले लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d