रांची: रांची युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 15-08-2020 से 02-10-2020 महात्मा गांधी कि जयंती तक फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया हैं, रांची रेल मंडल पर स्थित सभी कार्यालयों, डिपो तथा कॉलोनी में फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये स्वयं प्रेरित दौड़ एवं जॉगिंग का आयोजन किया जा रहा हैं .
दिनांक 11-09-2020 कों सुबह 06:30 बजे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मण्डल क्रीड़ा अधिकारी अवनीश के नेतृत्व में हटिया स्तिथ हॉकी स्टेडियम से दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें भूतपूर्व तथा वर्तमान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया.

