BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Big Boss 14 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स बनी राधे मां, जानें 1 हफ्ते की फीस

by bnnbharat.com
October 1, 2020
in समाचार
Big Boss 14 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स बनी राधे मां, जानें 1 हफ्ते की फीस
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: बिग बॉस 14 में इस बार राधे मां की महिमा देखने को मिलेगी. असल जिंदगी में राधे मां कैसी हैं, बिग बॉस के कैमरों में राधे मां का कौन सा अवतार कैप्चर होता है, ये जानने के लिए शो के फैंस उत्सुक हैं. 

राधे मां की फीस को लेकर बिग बॉस फैनक्लब पर बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसके मुताबिक, राधे मां सीजन 14 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. राधे मां को हर हफ्ते के 25 लाख रुपये दिए जा रहे हैं.

अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो राधे मां और मेकर्स को ही मालूम होगा. राधे मां की फीस को लेकर अभी किसी तरह का ऑफशियल बयान सामने नहीं आया है.

राधे मां वैसे ही काफी चर्चा में रहती हैं. अब बिग बॉस 14 में आने की वजह से वे सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाई हुई हैं. राधे मां को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया है.

कई लोग राधे मां के बिग बॉस में आने से खुश हैं. तो कईयों ने राधे मां का मजाक भी उड़ाया. राधे मां के बिग बॉस में आने पर मीम्स और जोक्स भी शेयर किए जा रहे हैं.

कई सालों से मेकर्स राधे मां को शो के लिए अप्रोच कर रहे थे. अब जाकर राधे मां सलमान खान के शो का हिस्सा बनने को तैयार हुई हैं. यकीनन ही राधे मां सीजन 14 की ट्रेंडिंग कंटेस्टेंट साबित होने वाली हैं.

पंजाब के गुरदासपुर से ताल्लुक रखने वाली राधे मां के देशभर में कई भक्त हैं. उनके मुंबई और पंजाब में सत्संग होते हैं. कई सेलेब्स के साथ राधे मां की तस्वीरे सामने आई हैं. कई सेलेब्स भी राधे मां के भक्त हैं.

कलर्स ने राधे मां की एंट्री वाला प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. हालांकि प्रोमो में राधे मां का चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया गया था. लेकिन राधे मां का त्रिशूल, उनके द्वारा पहने जाने वाला लाल जोड़ा और माथे पर लाल टीका देख साफ समझ आया कि राधे मां शो में आने वाली हैं.

राधे मां को दर्शक महज 2 दिन बाद बिग बॉस के घर में देख पाएंगे. 3 अक्टूबर से बिग बॉस शुरू होने वाला है. इस बार भी शो में टीवी वर्ल्ड के नामी सितारे नजर आएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 लाख से ज्यादा है महामारी के कारण दुनिया में मौत का वास्तविक आंकड़ा: WHO

Next Post

घर में बिना वजह के तनाव व लड़ाई-झगड़ों से हैं परेशान, ये वास्तु टिप्स आपकी जिंदगी बदल देंगे

Next Post
घर में बिना वजह के तनाव व लड़ाई-झगड़ों से हैं परेशान, ये वास्तु टिप्स आपकी जिंदगी बदल देंगे

घर में बिना वजह के तनाव व लड़ाई-झगड़ों से हैं परेशान, ये वास्तु टिप्स आपकी जिंदगी बदल देंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d