राजेश शुक्ल को मिले अधिवक्ता रत्न सम्मान के लिए किया अभिनंदन
Ranchi:- झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य और धनबाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर भेट की तथा उन्हें पिछले महीने पटना में आयोजित अधिवक्ताओ के राष्ट्रीय सम्मेलन में अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने पर बधाई दी तथा धनबाद जिला बार एसोसिएशन की तरफ से अंगवस्त्रम भेटकर अभिनन्दन किया.
गोस्वामी ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राज्य के अधिवक्ताओ के गौरव है. . शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने से झारखंड के अधिवक्ताओ का सम्मान बढ़ा है. झारखंड के अधिवक्ताओ को अपने वाईस चेयरमैन पर गर्व है.
गोस्वामी ने शुक्ल से धनबाद जिला बार एसोसिएशन में अपना कार्यक्रम देने का आग्रह किया जहा . शुक्ल का भव्य अभिनन्दन होंगा. . गोस्वामी के साथ धनबाद बार एसोसिएशन के कई वरिष्ठ सदस्य भी . शुक्ल से मिले तथा बधाई दिया.
