BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेडियो खांची ‘90.4 FM’ को 4 सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने की मिली मंजूरी

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in समाचार
रेडियो खांची ‘90.4 FM’ को 4 सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने की मिली मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रेडियो के क्षेत्र में देश और विदेश के स्तर पर प्रशिक्षित मैन पावर का डिमांड देखते हुए रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार पांडे ने रेडियो खांची 90.4 एफएम जो कि रांची विश्वविद्यालय का एक कम्युनिटी रेडियो स्टेशन है, जिसे 4 सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने की हरी झंडी दे दी है.

इस संबंध में रेडियो खांची 90.4 FM के निदेशक डॉ आनंद कुमार ठाकुर को विश्वविद्यालय द्वारा सिलेबस कमेटी का नोटिफिकेशन प्राप्त हुआ है.

इस कमेटी के चेयरमैन रांची विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर कामिनी कुमार हैं. जबकि संतोष उरांव एवं संकर्षण परिपूर्णम दोनों ही जनरलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग के शिक्षक हैं. जिन्हें आंतरिक सदस्य बनाया गया है.

जबकि प्रमोद कुमार झा, पूर्व निदेशक दूरदर्शन केंद्र रांची; डॉक्टर निवास चंद्र ठाकुर वरीय पदाधिकारी (रिटायर्ड) आकाशवाणी केंद्र रांची तथा रांची के बिग एफएम रेडियो चैनल के स्टेशन हेड रवि गुप्ता को बाह्य विशेषज्ञ के रूप में सदस्य नामित किया गया है.

डॉ आनंद कुमार ठाकुर निदेशक रांची रेडियो खांची 90.4 एफएम स्कीम मेंबर सेक्रेट्री होंगे. जबकि रेडियो खांची 90.4 FM के प्रोडक्शन हेड प्रदीप कुमार मिश्रा उसका ऑफिस सदस्य होंगे.

रेडियो खांची 90.4 FM के द्वारा 4 रेगुलर सर्टिफिकेट कोर्स (6 महीने के प्रत्येक) का सिलेबस एवं रेगुलेशन तैयार किया जा रहा है.

ये कोर्स होंगे-

  1. रेडियो जॉकी
  2. प्रोमो प्रोड्यूसर
  3. कॉपीराइटर तथा
  4. रेडियो प्रोडक्शन मैनेजमेंट

इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार पांडे ने कहा कि रेडियो की आवश्यकता और उपयोगिता ने कोविड-19 के काल में अपने आप को पुनः प्रमाणित कर दिया है कि यह हर वर्ग के श्रोताओं के बीच आसानी से उपलब्ध होने वाला एक माध्यम से छात्रों के बीच में यह विशेष लोकप्रिय और छात्र की रेडियो के संबंध में अपने कैरियर के बारे में जानना चाहते हैं.

लगातार डिमांड को देखते हुए विश्वविद्यालय रेडियो खांची में चार सर्टिफिकेट कोर्स खोलने का मन बना लिया. यह स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का एक हिस्सा है. यह कोर्स इसी साल अक्टूबर से शुरु हो रहे नए सत्र से प्रारंभ होने जा रहा है.

यह एड ऑन सर्टिफिकेट के रूप में काम करेगा, जिससे कि रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सामान्य कोर्ट पढ़ते हुए भी यह विशेष स्किल हासिल कर रेडियो इंडस्ट्री में अपने लिए रोजगार और पहचान दोनों बना सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1000 एकड़ भूमि में एक लाख बारह हजार पौधे लगाने का लक्ष्य 

Next Post

डॉक्टर के भाई ने की आत्महत्या

Next Post
डॉक्टर के भाई ने की आत्महत्या

डॉक्टर के भाई ने की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d