रांची: रांची विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो खांची 90.4 एफएम का लाइसेंस 2 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है. यह 1 अक्टूबर 2020 से 30 सितंबर 2022 तक मान्य रहेगा. इस संबंध में एक पत्र ईमेल के माध्यम से रेडियो खांची को प्राप्त हुआ है.
रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमेश कुमार पांडे, प्रभारी कुलपति प्रोफेसर कामिनी कुमार, कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी, वित्त परामर्शी डॉ विमल मुखोपाध्याय, उप कुलसचिव डॉ प्रीतम कुमार ने खुशी जाहिर किया है. यह रिनुअल लाइसेंस भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन के अंतर्गत टेलीकम्युनिकेशन विभाग द्वारा जारी किया गया है.
ज्ञात हो कि रेडियो खांची 90.4 एफएम का उद्घाटन झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों द्वारा ऑनलाइन विधि से 8 मार्च 2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया था. इसके उपरांत लॉकडाउन में रेडियो खांची ने विकट परिस्थिति का सामना करते हुए 13 सौ से ज्यादा ऑडियो लेक्चर का प्रसारण करके विद्यार्थियों के लिए एक वैकल्पिक सहायता प्रदान किया.
रेडियो खांची वर्तमान में दो प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहा है, जिसमें एक यूनिसेफ के द्वारा तथा एक भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी शाम द्वारा पोषित है.
रेडियो खांची के निदेशक डॉ आनंद कुमार ठाकुर का बताया कि कम संसाधनों में भी रेडियो खांची के सभी सदस्य दिन रात काम कर ऐसे सभी सात दिन प्रातः 8 बजे से 11बजे तथा शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक प्रसारित किया जाता है.

