Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहां की राफिया नाज़ मेरी छोटी बहन है और मैंने ऐसा कोई भी अपशब्द नहीं कहा जिससे उनके मन को ठेस पहुंचा हो. कहीं ना कहीं मेरी बातों को भाजपा वाले ने एक सुनियोजित तरीके से मेरे वीडियो टेप को मॉर्फिंग एवं छेड़छाड़ कर वायरल करने का काम किया है. मैंने हमेशा से महिलाओं का सम्मान करने का काम किया है. मेरे मन में महिलाओं के लिए जो आदर है वह जगजाहिर है. मैं हमेशा से महिलाओं की आवाज को बुलंद करने का काम किया है.भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी मुझे और राफिया नाज को लड़ना चाहते हैं. राफिया नाज़ का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें मेरी आवाज नहीं है. जानबूझकर मेरी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. रफिया को कोर्ट जाने से पहले एक बार मुझसे बात करनी चाहिए थी. परंतु मैं बहुत जल्द उनके घर जाऊंगा और उनके सामने अपनी बातों को रख लूंगा ताकि सच सामने आ सके. राफिया एक योग शिक्षिका है और आप बेफिक्र होकर योग शिक्षा दें. आप की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज सरकार की है. मैं राफिया से कहना चाहता हूं कि आप भाजपा वाले के चाल को समझें. आप सामाजिक कार्य करती है परंतु जानबूझकर भाजपा वाले आप को बदनाम कर रहे हैं. हमें आपस में लड़ा कर अपनी राजनीति सेक रहे हैं.

