रांची:- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष को याद होना चाहिए कि कैसे बुंडू अंचल के पूरी मौजा को यूपी की एक कंपनी को बेच दिया. अडाणी समूह को गोड्डा में जमीन की कीमत सरकार ने घटा दी ताकि अडाणी समूह को फायदा मिल सके.
सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में बिचैलिया का अस्तित्व खत्म हो गया जहां भाजपा सरकार में बिचैलिया का ही प्रभाव था.
सिन्हा ने दीपक प्रकाश के उस बयान पर भी जिसमें उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण कल देश शर्मशार हुआ उसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने दंगा किया वो किसान नहीं थे, क्यूंकि हिन्दुस्तान के किसान दंगाई नहीं हो सकते. श्री सिन्हा ने कहा कि जो अपने 50 से उपर लोगों की शहादत के बाद भी अन्नदाता हिंसा पर नहीं उतरे, और पूरी धैर्य के साथ आंदोलनरत थे वो गणतंत्र दिवस के दिन दंगा नहीं कर सकते. श्री सिन्हा ने कहा कि दो माह से किसान आंदोलन का खत्म करने का साजिश केन्द्र सरकार द्वारा रची जा रही थी, जो 26 जनवरी को सफल हुआ और अतः किसान के आंदोलन को बदनाम करने की साजिश भाजपा के केन्द्र सरकार की सफल हुई.
सिन्हा ने कल की घटना की घोर निंदा भी की है और कहा कि अविलंब केन्द्र सरकार ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनपर कारवाई करें.
26 जनवरी, 2021, को विकास भारती बिशुनपुर ने अपने रांची कार्यालय परिसर में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया. परिसर में अवस्थित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा के समक्ष पूर्वाहन् 9ः00 बजे झण्डोत्तोलन किया गया. यह कार्यक्रम जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती रांची द्वारा किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास भारती के वरीय उपाध्यक्ष डॉ॰ अजय सिंह ने झण्डोत्तोलन किया. उन्होंने अपने संबोधन में विश्व के विभिन्न देशों के संविधान की चर्चा की और बतलाया कि हमारे देश का संविधान में संशोधन की गुंजाईश है और यह विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है. उन्होंने झारखण्ड राज्य की छुटनी महतो को मिले पदम्श्री सम्मान का जिक्र करते हुये कार्यक्रम में उपस्थित जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं एवं विकास भारती के कार्यकर्त्ताओं को यह बतलाया कि आप किसी भी मुकाम पर पहुँच सकते हैं बशर्ते कि आपके मन में अपने लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास हो और आप उसे प्राप्त करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हों.
इस असवर पर खाद्य सुरक्षा आयोग की सदस्या श्रीमती रंजना चौधरी, एकल अभियान के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री ललन कुमार शर्मा, जन शिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक, निखलेश मैती, संस्थान के प्रशिक्षुगण एवं विकास भारती के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में रंग-विरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति की. प्रत्येक गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

