BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड वासियों के लिए 21 जून ऐतिहासिक दिन: रघुवर दास

by bnnbharat.com
June 20, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि योग और प्रार्थना से दिन की शुरुआत करें. मैं भी अपना दिन योग और प्रार्थना से ही शुरू करता हूँ।

योग की शक्ति से रोग और परेशानियां भी दूर होती हैं. योग हमारे ना सिर्फ शरीर के लिए बल्कि हमारे मन और बुद्धि के लिए भी काफी फायदेमंद है. योग एक विज्ञान है.

योग कल्याण का विज्ञान, निरोगी काया का विज्ञान, शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है. उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज झारखंड मंत्रालय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं.

वर्तमान समय में योग पूरे विश्व की रगों में प्रवाहित हो रहा है

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि योग जिसे कुछ वर्षों पहले ऋषि मुनियों की साधना और स्वस्थ जीवन का आधार माना जाता था.

आज के वर्तमान समय में सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की रगों में योग प्रवाहित हो रहा है.

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवक को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया.

प्रधानमंत्री ने योग को विश्व भर में नया आयाम दिया है. पूरी दुनिया 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले श्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था.

11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने योग दिवस के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की.

इस फैसले का समर्थन विश्व के 177 से भी अधिक देशों ने किया था.

झारखंड वासियों के लिए 21 जून ऐतिहासिक दिन

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि 21 जून का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है जहां प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान विरसा की धरती से पूरी दुनिया को योग का संदेश देंगे.

आयोजन की हुई है बेहतरीन तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांचवी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है.

21 जून को झारखंड की धरती से पूरी दुनिया के लोग प्रधानमंत्री और झारखंड के योग प्रेमियों को देखेंगे यह झारखंड के लिए गौरव की बात है और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है.

पार्लियामेंट चलते हुए भी प्रधानमंत्री ने योग की महत्ता को समझा और महत्वपूर्ण समय निकालकर झारखंड में योग में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं.

राज्य सरकार ने इस आयोजन को बेहतरीन करने के लिए सारी तैयारियां चुस्त-दुरुस्त तरीके से की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तैयारियों को लेकर मैं खुद तैयारी का जायजा करने गया था.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और केंद्रीय आयुष विभाग के अधिकारी अच्छी तैयारी की है. रांची के साथ-साथ राज्य के सभी प्रखंड और जिला स्तर पर भी हमारे पदाधिकारियों द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक नागरिक से योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की

मुख्यमंत्री ने झारखंड के प्रत्येक नागरिक से अपने अपने स्तर से योग कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी महती भूमिका निभाने की अपील की है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चितपुरनी स्टील र्प्राईवेट लिमिटेड फैक्ट्री में हाईवा के चपेट में आने से एक कि मौत

Next Post

22 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प दिवस मनाएगी आजसू पार्टी

Next Post

22 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प दिवस मनाएगी आजसू पार्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d