BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रघुवर दास सरकार को 2019 पार करना होगा मुश्किल : बाबूलाल मरांडी

by bnnbharat.com
October 17, 2019
in Uncategorized
रघुवर दास सरकार को 2019 पार करना होगा मुश्किल : बाबूलाल मरांडी

Raghuvar Das government will have to overcome 2019 difficult: Babulal Marandi

Share on FacebookShare on Twitter

बरकट्ठा: जेवीएम की जनादेश यात्रा के दौरान सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बरकट्ठा पहुंचे. इसके पूर्व मरांडी को बंडासिंघा मोड़ पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. तत्पश्चात प्रखंड मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार जेवीएम की सरकार बनी तो हर किसानों के खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा.

उन्होंने पारा शिक्षकों के बारे में कहा कि यदि हमारी सरकार बनी तो टेट पास पारा शिक्षकों को स्थायी किया जाएगा. वहीं अन्य पारा शिक्षकों को योग्यता के अनुसार मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी. आंगनबाड़ी सेविकाओं के दर्द को भी दूर करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा राज्य सरकार 35 लाख लोगों को रोजगार देने का ढ़ोल पिट रही है, जबकि सच्चाई यह है कि यहां के नौजवान, गरीब किसान का पढ़ा लिखा युवा सड़क पर भटक रहा है.

राज्य में कोई उद्योग धंधे नहीं लगे. यहां तक रघुवर दास जी जिस औद्योगिक नगरी से आते है ,वहां भी कई उद्योग धंधे बन्द हो गये. रामगढ़ में,बोकारो में कई उद्योग बन्द हो गए. राज्य में उद्योग लगे इसके लिए सरकार के नुमाइंदे ने देश विदेश का दौरा किया, पर पांच वर्षों में कोई उद्योग धंधे नहीं लगे. रांची में उद्योगपतियों के साथ एक बड़ा सम्मेलन किया गया. जहां हाथी उड़ाया गया. सरकार पांच सालों तक हाथी उड़ाती रही. जनता के पैसे का दुरुपयोग कर लगभग 9 सौ करोड़ उड़ा दिया गया.

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि जेवीएम की सरकार बनती है तो उद्योग लगेंगे , कोई नौजवान झारखंड छोड़कर दिल्ली, मुंबई नहीं भटकेंगे. गरीब के बच्चे भी प्राइवेट विद्यालयों में बेहतर शिक्षा प्राप्त करेंगे, इसकी चिंता जेवीएम सरकार करेगी. उन्होंने कहा कि यदि जनता जनादेश देती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत हर क्षेत्र में झारखंड को मजबूत बनाया जाएगा. खुशहाल और अमन शांति का सपना जेवीएम सरकार का सपना है. भय, आंतक, डर को संरक्षण दे रही है राज्य सरकार .

यदि कोई जनता सरकार से सवाल करती है तो उसे जेल भेज दिया जाता है. मैं यह कहने आया हूं कि रघुवर दास जी 2019 पार करना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा कि राज्य की आधी आबादी महिलाओं को उचित हक मिलेगा. राज्यकर्मी के रूप में हर सर्विस में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. बीजेपी जूठ की खेती करती है, पर जनता अब जाग उठी है.

झारखंड में खनिज की कमी नहीं है. झारखंड के विकास में अर्थव्यवस्था आड़े नहीं आएगी. हम जनता से कहने आये हैं कि इस बार जेवीएम को जनादेश दे. हमारी सरकार समृद्ध झारखंड, सिंचित झारखंड का सपना पूरा करेगी. वहीं सरकारी शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने को ले ज्ञापन सौंपा. बाबूलाल ने मंच से आश्वासन दिया कि यदि हमारी सरकार बनेगी तो राज्यकर्मियों को पेंशन व्यवस्था पुनः बहाल की जाएगी. इस अवसर पर दूसरे दल से दर्जनों लोगों ने जेवीएम का दामन थामा.

मौके पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष बिनोद शर्मा, केन्द्रीय सचिव चन्द्रनाथ पटेल, रमेश हर्षधर, मुन्ना मलिक, बेदु साव, सुरेश साव, प्रमीला बर्णवाल, केदार साव, इन्द्रदेव प्रसाद, बटेश्वर मेहता, मीना देवी, जयदेव चौधरी, रमेशचन्द्र यादव, रामशरण यादव, बसंत पाण्डे, सहदेव भवानी, अशोक यादव, उमेश यादव, रमेश हेंब्रम, सलीम अंसारी, सचिदानंद यादव, संजय साव, अर्जुन सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंदियों का अनशन समाप्त, 28 को होगी सजा पुनरीक्षण कमेटी की बैठक

Next Post

झारखंड के 40 प्रतिशत स्कूलों में नहीं बनेंगे प्रायोगिक परीक्षा केंद्र 

Next Post
झारखंड के 40 प्रतिशत स्कूलों में नहीं बनेंगे प्रायोगिक परीक्षा केंद्र 

झारखंड के 40 प्रतिशत स्कूलों में नहीं बनेंगे प्रायोगिक परीक्षा केंद्र 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d