BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

14 वर्ष मिलावटी सरकार ने राज्य को बहुत नुकसान पहुंचाया, 5 वर्ष हमने बेदाग सरकार दी: रघुवर दास

by bnnbharat.com
December 8, 2019
in Uncategorized
14 वर्ष मिलावटी सरकार ने राज्य को बहुत नुकसान पहुंचाया, 5 वर्ष हमने बेदाग सरकार दी: रघुवर दास

14 वर्ष मिलावटी सरकार ने राज्य को बहुत नुकसान पहुंचाया, 5 वर्ष हमने बेदाग सरकार दी: रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • रामगढ़ में रघुवर दास ने लोगों से अनुरोध किया कि हर घर में कमल खिले यही कमल मां छिन्नमस्तिका की धरती की समृद्धि का वाहक बनेगा. 14 वर्ष के शासनकाल और 5 वर्ष के शासन काल का तुलनात्मक अध्ययन करें. सोच समझ कर मतदान करें

  • देश का पहला इंजीनियरिंग महिला महाविद्यालय रामगढ़ को सुपुर्द किया

  • मां चिन्मस्तिका का दर्शन करने वह प्रांगण घूमने देश-विदेश के लोग आएंगे-रघुवर दास

 

रामगढ़: 2019 का विधानसभा चुनाव किसी एक व्यक्ति को विधायक बनाने तक ही सीमित नहीं है. यह चुनाव नया भारत नया झारखंड का निर्माण करेगा. एक नया भारत एक नया झारखण्ड बनाना है, जहां कोई गरीब ना रहे, कोई बेरोजगार ना रहे, कोई बे-दवा ना रहे, कोई बे- शिक्षा ना रहे. मेरा गरीब अभाव की जिंदगी ना जिए. यह सपना तभी पूरा होगा. जब नया झारखंड बनेगा. इसलिए आपका मत नया झारखंड बनाने के लिए होना चाहिए. यह मत बहुत कीमती है. इस मत के लिए भगवान बिरसा मुंडा समेत कई लोग ने शहादत दी. यह आप को समझने की जरूरत है. इसलिए मत डालने से पूर्व आप सोच समझकर मत डालें. ताकि 5 वर्ष पछताना न पड़े. यह मत बहुत कीमती है. ये बातें रघुवर दास ने रामगढ़ में आयोजित जनसभा में कही.

14 वर्ष मिलावटी सरकार रही, 5 वर्ष में हमने बेदाग सरकार दी

रघुवर दास ने कहा कि मिलावटी सरकार इस राज्य को हानि पहुंचाएगा. 14 वर्ष हमने देखा कैसे बेलगाम भ्रष्टाचार था, जनता उग्रवाद की चपेट में रही. लेकिन 2014 के बाद से अब तक हमने बेदाग सरकार दी है. 5 वर्ष में हमने उग्रवादियों को आत्मसर्पण करने पर मजबूर किया या वे भगवान को प्यारे हुए. पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, लातेहार, सारंडा समेत अन्य उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में आज शांति है क्योंकि राज्य में भारतीय जनता पार्टी में सरकार है. इसलिए वोट डालने से पूर्व तुलना जरूर करें. 2014 तक हमें क्या मिला और 5 वर्ष में राज्य को क्या मिला. हमें अपने स्वार्थ की चिंता ना करते हुए राज्य की चिंता करनी है. आपका एक वोट रामगढ़ की दिशा और दशा तय करेगा.

नौजवानों यह भ्रम फैल आएंगे इनके जाल में नहीं फंसना है

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड नामधारी पार्टियां जो वर्षों से चुनाव जैसे आते ही नौजवान को बरगलाना शुरू कर देते हैं. मैं नौजवान साथियों से कहना चाहता हूं कि 14 वर्ष तक झारखंड नामधारी पार्टियों ने गरीबों को लूटा है. आपको ऐसी सरकार बनाना जो समृद्ध राज्य की गोद में गरीबी पल रही है. उसे दुर कर सके. हमें मिलकर आने वाले 5 साल में इस गरीबी को खत्म करना है. साल कांग्रेस ने देश में शासन किया. लेकिन आपने देखा रामगढ़ के घर-घर तक बिजली नहीं पहुंची थी. इस डबल इंजन की सरकार ने घर-घर बिजली पहुंचाई. शौचालय नहीं होने कारण मां बहन कितनी मानसिक पीड़ा में रहती थी. उस पीड़ा को हमने समझा और जहां राज्य में 2014 में मात्र 18% शौचालय था. हमने शत-प्रतिशत घर में शौचालय बनाने का काम किया है. हमारी सरकार ने बहनों और बेटियों को स्वाभिमान देने का काम किया है.

2014 और 2019 में देश की जनता ने वंशवाद की राजनीति को नकार दिया

रघुवर दास ने कहा कि 2014 और 2019 का चुनाव में देश की जनता, राज्य की जनता ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को नकारने का काम किया और मोदी जी के नेतृत्व में विकास की राजनीति को स्वीकार किया. जातिवाद और संप्रदायवाद की राजनीति की संस्कृति भाजपा की नहीं है. हमारी राजनीति सबको साथ लेकर चलने की है. सवा तीन करोड़ जनता हमारा परिवार है क्योंकि गरीब हर तबके में है. गरीबी की कोई जात कोई संप्रदाय नहीं होता. गरीब गरीब होता है. हमारी सरकार बनेगी तो घोषणा पत्र में हमने घोषणा किया है कि हर बीपीएल परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार और स्वरोजगार देकर गरीबी से गरीब को हम बाहर निकालेंगे.

नारी शक्ति के सशक्तिकरण का हुआ काम

रघुवर दास ने कहा कि 5 साल में झारखंड आगे बढ़ा है तो इसमें नारी शक्ति का बड़ा योगदान है. 2014 में जहां 43 हजार सखी मंडल था. 2019 में वह बढ़कर दो लाख 17 हजार हो गया. सरकार ने सखी मंडल के जरिये 26 लाख बहनों को अनुदान देकर स्वरोजगार प्रदान किया गया. आज सखी मंडल की महिलाएं सरकारी स्कूल के बच्चों का यूनिफॉर्म तैयार कर रही हैं. इस निमित्त महिलाओं को प्रशिक्षण भी मिल रहा है. सखी मंडल की बहनों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र को रेडी टू ईट उपलब्ध कराया जा रहा है. झारखंड देश का पहला राज्य जहां महिलाएं 50 लाख की संपत्ति को मात्र एक रुपये में अपने नाम से निबंधन करा सकती हैं.

खनन क्षेत्र में पहली बार उपलब्ध कराई जा रही है राशि

रघुवर दास ने बताया कि खनन प्रभावित क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने डिस्ट्रिक्ट माइंड फंड के जरिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया है इस मद में 12 सौ करोड़ आते हैं. ये पूरी राशि शुद्ध पानी उपलब्ध कराने पर खर्च हो रहा है. रामगढ़ में भी पाइपलाइन से पानी उपलब्ध कराने का कार्य हो रहा है. हर घर नल का सपना 2022 तक हम पूरा करेंगे. नई सरकार गठन के बाद इस पर कार्य शुरू होगा.

जनवरी में मिलेगा किसानों को मिलेगा तीसरा किस्त

रघुवर दास ने कहा कि किसान किसी के समक्ष हाथ ना फैलाएं. इसलिए कृषि संसाधन जुटाने हेतु उनके बैंक खाते में डबल इंजन की सरकार सीधे पीएम किसान योजना और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ पहुंचा रही है. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत दो किस्त का भुगतान हो चुका है. जनवरी माह में किसानों को तीसरा किस्त प्राप्त होगा. राज्य के 35 लाख किसान को इन दोनों योजनाओं का लाभ मिल रहा है.

मां चिन्मस्तिका वह प्रांगण घूमने देश-विदेश के लोग आएंगे

रघुवर दास ने कहा कि रामगढ़ में देश का पहला महिला अभियंत्रण कॉलेज खोला गया. स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से युवाओं को हुनरमंद बनाने का कार्य फिर से शुरू होगा. पर्यटन के क्षेत्र में भी यह कार्य हुए हैं, जिससे स्थानीय लोग रोजगार व स्वरोजगार की ओर अग्रसर हुए हैं. रामगढ़ स्थित मां छिन्नमस्तिका का मंदिर में आप बदलाव देख रहे होंगे. 2014 के पूर्व क्या स्थिति थी और आज मां छिन्नमस्तिका के भव्य मंदिर का स्वरूप क्या है. इस मंदिर को ऐसे विकसित किया जाएगा कि दुनिया भर के लोग यहां आए ताकि आसपास के लोगों को यहां रोजगार मिले सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बालू का पैसा कहां गया, जमीन का पैसा कहां से आया : सुधांशु त्रिवेदी

Next Post

मैनचेस्टर डर्बी में यूनाइटेड ने मारी बाजी

Next Post
मैनचेस्टर डर्बी में यूनाइटेड ने मारी बाजी

मैनचेस्टर डर्बी में यूनाइटेड ने मारी बाजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d