जमशेदपुर: जमशेदपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा फल विक्रेता पर हुई कार्रवाई के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने फल विक्रेताओं से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया.
वहीं इस कार्रवाई के विरोध में सेवा कार्य में लगे सभी जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला पट्टा अपने बाजू में बांध कर राज्य सरकार द्वारा की जा रही तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध किया.

