BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रघुवर दास ने सरयू राय की किताब पर सवाल उठाया, कहा-कोर्ट, सरकार ने दी क्लीनचिट, क्या एक ही व्यक्ति सत्यवादी 

by bnnbharat.com
July 27, 2020
in Uncategorized
रघुवर दास ने सरयू राय की किताब पर सवाल उठाया, कहा-कोर्ट, सरकार ने दी क्लीनचिट, क्या एक ही व्यक्ति सत्यवादी 

रघुवर दास ने सरयू राय की किताब पर सवाल उठाया, कहा-कोर्ट, सरकार ने दी क्लीनचिट, क्या एक ही व्यक्ति सत्यवादी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची :  पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरयू राय की हालिया आयी पुस्तक पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि सरयू राय की किताब मैनहर्ट पर आई है, जिसमें मेरे नाम का उल्लेख है. ऐसी स्थिति में झारखंड की जनता को सच जानने का अधिकार है. यह एक ऐसा मामला है, जिसे विधायक सरयू राय समय-समय पर उठाकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं. उन्होंने पहले भी कई बार इस मुद्दे को उठाया है. जनता यह जानना चाहेगी कि आखिर बार-बार मैनहर्ट का मुद्दा उठाकर राय जी क्या बताना चाहते हैं? किस बात को लेकर उन्हें नाराजगी है? कहीं ओ.आर.जी. को दिया गया ठेका रद्द करने से तो वे नाराज नहीं है?

जिस मैनहर्ट पर यह किताब है, वह मामला बहुत पुराना है. इसकी जांच भी हो चुकी है. सचिव ने जांच की, मुख्य सचिव ने जांच की, कैबिनेट में यह मामला गया. भारत सरकार के पास मामला गया. वहां से स्वीकृति मिली. कोर्ट के आदेश के बाद भुगतान किया गया. तो क्या कोर्ट के आदेश को भी नहीं मानते हैं राय जी. क्या यह माना जाए कि सरकार से लेकर न्यायालय के आदेश तक, जो भी निर्णय हुए वह सब गलत थे और सरयू राय जी ही सही हैं! यदि उन्हें लगा कि कोर्ट का आदेश सही नहीं था तो वे अपील में क्यों नहीं गये? कोर्ट नहीं जाकर अब किताब लिख रहे हैं!

यहां गौर करने की बात यह है कि जिस समय भारत सरकार ने इसे स्वीकृति दी, उस समय केंद्र में श्री मनमोहन सिंह की सरकार थी और झारखंड में श्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा-झामुमो गठबंधन की सरकार थी। जिस समय कोर्ट के आदेश पर भुगतान हुआ उस समय न तो मैं मुख्यमंत्री था और ना ही मंत्री। जब मैं नगर विकास मंत्री था, उस समय मैनहर्ट के मामले में मैंने कमेटी बनवाई थी। उसके बाद की सरकारों ने इस पर फैसला लिया, तो मैं इसमें कहां आता हूं? सच यह है कि राय जी मेरी छवि धूमिल करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। यह किताब भी मेरी छवि खराब करने की नीयत से लिखी गई है। इस पूरे मामले को विस्तार से ऐसे समझा जा सकता है-

क्या है विषय

मैनहार्ट का मामला रांची में सीवरेज-ड्रेनेज प्रणाली के निर्माण के लिए परामर्शी चयन के संबंध में उठाया गया था। इसके खिलाफ दो शिकायतें आई। एक में मोहम्मद ताहिर नाम से किसी व्यक्ति ने तथा दूसरी बी ईश्वर राव नाम के व्यक्ति ने की थी। यह अजीब संयोग था कि दोनों की शिकायत में लगभग सभी शब्द एक समान थे। इसे देखकर साफ जाहिर हो रहा था कि संभवत: दोनों शिकायतें किसी एक व्यक्ति द्वारा विद्वेष या किसी गलत मंशा के तहत लिखवाई गई है। इसके बाद मोहम्मद ताहिर के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष पीआइएल दायर की गई और कार्रवाई की मांग की गई। माननीय उच्च न्यायालय ने मामले को निष्पादित करते हुए, उन्हें अपनी शिकायत निगरानी में करने के लिए निर्देशित किया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा उपरोक्त आदेश पारित किए जाने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के द्वारा प्रारंभिक जांच के उपरांत रिपोर्ट समर्पित की गई। इस बीच परामर्शी कंपनी मैनहार्ट द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई। माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा उसमें समेकित तौर पर सुनवाई करते हुए कंपनी को भुगतान करने का आदेश दिया। यह आदेश 25-04-2011 को दिया गया। यहां उल्लेखनीय है कि जब यह मामला माननीय न्यायालय में लंबित था, तब भी मोहम्मद ताहिर के मामले पर निगरानी विभाग की जांच चल रही थी। माननीय उच्च न्यायालय में यह विषय भी लाया गया। बहरहाल पूरी सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने मैनहार्ट को भुगतान करने का आदेश पारित किया था।

माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अवलोकन व निगरानी विभाग द्वारा समर्पित की गयी जांच रिपोर्ट के उपरांत तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा की सरकार ने मैनहार्ट को भुगतान किए जाने का आदेश पारित किया था। उस समय वित्त मंत्री के तौर पर उप मुख्यमंत्री के रूप में श्री हेमंत सोरेन पद पर थे और उस दौरान मैं सरकार में नहीं था।

उक्त आदेश में यह स्पष्ट तौर पर भी आदेशित किया गया कि निगरानी विभाग द्वारा अन्य जांच की आवश्यकता नहीं है एवं नगर विकास विभाग के द्वारा संबंधित विषयों पर निर्णय लिया जायेगा। तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा पारित आदेश द्रष्टव्य है-

निगरानी विभाग के अभियंत्रण कोषांग ने मुख्यत: वही त्रुटियां तकनीकी मूल्यांकन में बताई है जो विधानसभा की क्रियान्वयन समिति के द्वारा कही गई थी। विधानसभा की जांच समिति जिसमें 7 सदस्य थे तथा वित्त आयुक्त (क्रमश: श्री राहुल सरीन और श्री मुख्तियार सिंह) की अध्यक्षता में गठित समिति ने अपने प्रतिवेदन दिए हैं, किंतु तकनीकी मूल्यांकन इन समितियों के स्तर से नहीं किया गया।

तकनीकी मूल्यांकन का कार्य तकनीकी उपसमिति ने किया और विधानसभा की समिति की रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा गठित उच्च स्तरीय तकनीकी समिति ने उसे जांचा।

इन तकनीकी त्रुटियों के मद्देनजर विद्वान महाधिवक्ता तथा विधि विभाग का यह मंतव्य था-

I further find that three audit reports of meinhardt for the last three years had been submitted by the said company and therefore, there was even no technical infirmity or flaw in considering the offer of the said company. As mentioned above, the cabinet has approved the allotment of work to said Meinhardt twice…. Thus in my opinion Meinhardt should be approached to expedite the work.

निर्णय समितियों के द्वारा नहीं अपितु नगर विकास विभाग या राज्य सरकार द्वारा लिये गये।

कालांतर में मुख्यमंत्री के आदेश से पांच अभियंता प्रमुखों की समिति गठित की गई, जिसमें से चार ने यह माना कि मैनहार्ट की वित्तीय क्षमता कार्य के योग्य प्रतीत होती है, इसमें निगरानी विभाग के अभियंता प्रमुख का भी यही मत था।

क्रियान्वयन समिति की रिपोर्ट के बाद भी विभाग के द्वारा परामर्शी को भुगतान किया गया।

(फिर भी यदि विभाग चाहे तो तकनीक उप समिति तथा उच्च स्तरीय तकनीकी समिति के सदस्यों से स्पष्टीकरण पूछकर प्रशासनिक कार्रवाई कर सकता है।)

इस मामले में न्यायालय में कोई भी शपथ पत्र मुख्य सचिव तथा विद्वान महाधिवक्ता की सहमति से दायर किया जाये।

अब कार्रवाई निगरानी विभाग को नहीं अपितु नगर विकास नगर विकास विभाग को ही करनी है जैसा मुख्य सचिव ने कहा है। मंत्रिपरिषद से पारित योजना का अनुपालन होना चाहिए अन्यथा इस बारे में यदि कोई अतिरिक्त क्लेम अथवा Cost-escalation होता है तो कौन उत्तरादायी होगा? संपूर्ण रांची शहर में सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण, आवश्यकता हो तो विभिन्न चरणों में, शीघ्र किया जाना चाहिए जैसा विभाग की समीक्षा बैठक में निर्णित हुआ था।

यह भी स्पष्ट करना उचित होगा कि संबंधित मामला मंत्रिमंडल के समक्ष लाया गया और राज्य सरकार के संकल्प दिनांक 13-07-2011 तथा नगर विकास विभाग के पत्र दिनांक 17-10-2011 के द्वारा विषय पर एक स्पष्ट मंतव्य तथा निर्णय लिया जा चुका था।

विचारणीय विषय है कि क्या सरयू राय जी को सन 2010-2011 में लिये गए निर्णयों तथा निगरानी विभाग की रिपोर्ट एवं मैनहार्ट मामले में पारित माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अथवा मैनहार्ट को मंत्रिपरिषद के निर्णय से किए गए भुगतान अथवा तत्कालीन मुख्यमंत्री के आदेश के संबंध में जानकारी नहीं है? क्या सरयू राय जी इस मामले को विगत 10 वर्षों से भ्रष्टाचार का मामला बताकर आम जनता को गुमराह करने एवं उनकी आंखों में धूल झोंकने का काम करते रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राम मंदिर भूमि पूजन: कैसे होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन- AAP

Next Post

प्रदेश की विधि व्यवस्था पूरे तरीके से चौपट: भाजपा

Next Post
प्रदेश की विधि व्यवस्था पूरे तरीके से चौपट: भाजपा

प्रदेश की विधि व्यवस्था पूरे तरीके से चौपट: भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d