BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रघुवर दास ने सोरेन परिवार पर साधा निशाना कहा, बाप बेटे ने बरहेट की जनता का नहीं बल्कि अपना किया विकास

by bnnbharat.com
December 17, 2019
in Uncategorized
रघुवर दास ने सोरेन परिवार पर साधा निशाना कहा, बाप बेटे ने बरहेट की जनता का नहीं बल्कि अपना किया विकास

रघुवर दास ने सोरेन परिवार पर साधा निशाना कहा, बाप बेटे ने बरहेट की जनता का नहीं बल्कि अपना किया विकास

Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा: बरहेट विधानसभा की जनता को बाप बेटे की जोड़ी ने छलने का काम किया है. सोरेन परिवार के दोनों मुखिया ने आदिवासियों के नाम पर राजनीति तो की किंतु उनके विकास पर ध्यान ना देकर केवल अपना विकास किया है. ऐसे विधायक से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं जो जीतने के बाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलने तक नहीं आए. जब गाज गिरने लगी तो गाहे-बगाहे एक दो बार क्षेत्र में दिख गए. क्या इसी दिन के लिए क्षेत्र की जनता ने हेमंत सोरेन को क्षेत्र का विधायक चुना था. विधायक का काम होता है क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं को दूर करना.

महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने की बात तो दूर है उनके मूलभूत समस्याओं का भी निदान हेमंत सोरेन ने नहीं किया. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासियों को बरगलाने का काम किया है. गरीबों को जल जंगल जमीन की सुरक्षा देने के नाम पर करोड़ो रुपए की प्रॉपर्टी अपने नाम कर जनता को ठगने का काम किया है. मुख्यमंत्री रहते हुए दोनों ने महिलाओं को ना तो रसोई गैस दिया और ना ही आवास योजना का लाभ.

इसीलिए इस बार क्षेत्र की जनता ऐसे विधायक को अपना वोट नहीं देने वाली है. उन्होंने साफ तौर कहा कि झामुमो आदिवासियों को बरगला कर वोट लेने वाली पार्टी है. विकास धरातल पर कहीं नहीं दिख रहा. उक्त बातें सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को बरहेट विधानसभा क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी मैदान में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे. उन्होंने सोरेन परिवार व झामुमो पर तंज कर निशाना साधा और कहा कि ऐसी पार्टियां जनता को गुमराह कर भोली भाली आदिवासी पहाड़िया का वोट लेकर अपना स्वार्थ सिद्ध करती है.

वोट के समय केवल क्षेत्र में आते हैं जब जनता को विधायक की जरूरत होती है तो जनता के हाथ कुछ नहीं आता. रघुवर दास ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से बनी है क्षेत्र में ही नहीं पूरे राज्य में विकास की बयार बहती दिखाई दे रही है. बात चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना की हो या महिलाओं के लिए रसोई गैस की, पूर्व की सरकारों ने केवल बड़ी-बड़ी घोषणाएं की मगर किसी ने भी आवास योजना का लाभ नहीं दिया. लेकिन पिछले 5 सालों में भाजपा सरकार ने वह करके दिखाया है जो पिछले 15 सालों से झारखंड में राज कर रही सरकारों ने नहीं किया.

उन्होंने आधी आबादी पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं को सुविधा व अधिकार दिलाना भाजपा का प्रमुख उद्देश्य है. इसके लिए महिलाओं को रसोई गैस स्वयं सहायता समूह का निर्माण कर रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है. अपने संबोधन में रघुवर दास ने भाजपा प्रत्याशी सिमोन मालतो के पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सिमोन मालटो आपके बीच का प्रत्याशी है कोई भी समस्या होगी तो आपको आपका विधायक सामने मिलेगा.उन्होंने वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ऐसे व्यक्ति को विधायक नहीं बनाएं जो जीतकर तो क्षेत्र से जाते हैं किंतु दोबारा अपना मुंह लोगों को नहीं दिखाते.

वहीं कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता हेमलाल मुर्मू ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी काफी सीधे होते हैं, सीधे लोगों को गुमराह कर वोट लिया जा रहा है पिछले विधानसभा चुनाव में भी इनको विकास का झांसा देकर इनसे वोट लिया गया. किंतु विकास आज भी जस का तस है. भाजपा आदिवासी पहाड़िया शोषित दलित की पार्टी है अगर क्षेत्र के जनता का भला किसी से हो सकता है तो वह भाजपा की सरकार है. आप सभी सिमोन मालटो को वोट देकर विधायक बनाने का काम करें.

वहीं प्रत्याशी सिमोन मालटो ने अपने संबोधन में कहा कि अगर आपके घर में आग लगेगी तो बुझाने कोई दूर से व्यक्ति नहीं आएगा बल्कि आस-पड़ोस के लोग ही आपको बचाने आएंगे इसीलिए आप हेमंत सोरेन को वोट ना करें क्योंकि वह बाहर का है. नतीजा आपके सामने है जब से वह विधायक बने हैं आपके बीच कितनी बार आए हैं आप खुद देख सकते देख ले. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले को नेता ना चुने बल्कि जो आपके बीच हैं और आपकी समस्याओं को समझते हैं उन्हें ही अपना विधायक बनावें.

उन्होंने अपने पक्ष में वोट करने की अपील जनता से की. कहा भाजपा की सरकार पिछले 5 सालों से राज्य में है जो काम पिछले 15 सालों में नहीं हुआ उसे 5 सालों में ही भाजपा के सरकार ने करके दिखाया है. डबल इंजन के सरकार से देश में विकास की तेजी देखी जा सकती है. राज्य में भी भाजपा की सरकार होगी तो राज्य का तेजी से विकास होगा.

कार्यक्रम के दौरान सुंदर पहाड़ी प्रकोष्ठ के भाजपा नेता राजेश आर्य द्वारा मंच का संचालन किया गया.  जबकि कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल साहा, मनोज झा सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे.

मालूम हो कि सुंदरपहाड़ी के ब्लॉक मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास बतौर स्टार प्रचारक सभा को संबोधित करने आए थे. उन्होंने बरहेट विधानसभा सीट से प्रत्याशी सिमोन मालतो के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की जड़ है कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ

Next Post

हम उसके साथ खड़ा रहते हैं जो गरीब के साथ खड़ा रहता है : दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

Next Post
हम उसके साथ खड़ा रहते हैं जो गरीब के साथ खड़ा रहता है : दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

हम उसके साथ खड़ा रहते हैं जो गरीब के साथ खड़ा रहता है : दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d