रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर अपने परिजनों के साथ जनता कर्फ्यू के दौरान ताली, थाली और शंख बजाकर कोरोना से लड़ रहे लोगों का धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा कि डॉक्टर, नर्स, सुरक्षा बल, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी एवं मीडिया के बंधु दिन-रात कोरोना से हमारा बचाव कर रहे हैं और जागरूकता फैलाने में लगे हुए हैं.
इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का जो आह्वान किया था, उसका देश की जनता ने बखूबी पालन किया.
हमें अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है. जब तक जरूरत ना हो घर से बाहर ना निकले.
रघुवर दास ने जनता कर्फ्यू की अभूतपूर्व सफलता के लिए भी झारखंडवासियों का धन्यवाद किया.

